प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने,निवेश और पर्यटन पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर, उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश, पर्यटन तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान के विकास से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. अरुण अग्रवाल, राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी समन्वयक (पश्चिम बंगाल, बिहार एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राजस्थान, कार्यकारी अध्यक्ष FORTI), तथा
NRI सतीश पांचाल ( निवासी प्रताप नगर, डूंगरपुर ), राजस्थान फाउंडेशन, कुवैत चैप्टर के सचिव एवं MoU निवेशक, राजस्थान दर्पण एसोसियन कुवैत ने शिखर अग्रवाल, IAS, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, राजस्थान सरकार ,डॉ. मनीषा अरोड़ा आयुक्त (IAS), प्रसपुतिता नंदा DGM, 

 सीनियर मैनेजर अमित सिंगल सहित राजस्थान फाउंडेशन के अन्य अधिकारियों तथा Bureau of Investment Promotion (BIP) से जुगल किशोर मीणा (IAS) एडिशनल आयुक्त, महाप्रबंधक BIP  रेनू राज, अजय शर्मा (YI) एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान MoU से संबंधित निवेश, संभावित परियोजनाओं, राज निवेश (Raj Nivesh) तथा संबंधित शिकायतों/लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में राजस्थान में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़ने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास