रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग अब नए नाम राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के साथ अपने उद्देश्य को बढ़ा रही है

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली: रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग अब नए नाम राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के साथ बड़े सामाजिक उद्देश्य की ओर बढ़ रही है। 22 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में होने वाली इस लीग का मकसद क्रिकेट के जरिए भूख, भोजन की बर्बादी और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 
आरसीएल के ट्रॉफी, लोगो और जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में अलग-अलग समुदायों और पेशों से जुड़े लोग एक मंच पर नजर आए। लीग में ट्रांसजेंडर समुदाय, भारतीय महिला डेफ क्रिकेट टीम, पत्रकारों, किसानों, शेफ, छात्रों, डॉक्टरों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, इंडिगो एयरलाइंस और नेपाल से आए प्रतिभागियों की टीमें शामिल होंगी।
कार्यक्रम में आरसीएल के प्रमुख अरविंद कुमार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अभिनेता अरुण बख्शी, अवतार गिल और अभिनव चतुर्वेदी, डीपीएस इंदिरापुरम की प्रिंसिपल प्रिया जॉन, किसान एवं शार्क टैंक प्रतिभागी जुगाड़ू कमलेश, शेफ मनजीत गिल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
सनातन गुरुओं और सुपरस्टार्स के बीच चैरिटी मैच आरसीएल के उद्घाटन चैरिटी मैच में सनातन गुरुओं और सुपरस्टार्स की टीमें आमने-सामने होंगी। सनातन टीम की अगुवाई आचार्य बालकृष्ण करेंगे, जबकि सुपरस्टार टीम का नेतृत्व अभिनेता राकेश बेदी करेंगे। इस टीम में विंदू दारा सिंह, अवतार गिल, अरुण बख्शी, रजा मुराद, शाहबाज खान, अभिनव चतुर्वेदी और सुनील पाल समेत कई कलाकार शामिल होंगे।
आरसीएलऔर हंगर फ्री भारत के संस्थापक अरविंद कुमार ने कहा कि लीग का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट कराना नहीं, बल्कि क्रिकेट को भूख के खिलाफ जागरूकता और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का माध्यम बनाना है।
उन्होंने कहा कि किसानों, शेफ, छात्रों, कलाकारों, पत्रकारों और अलग-अलग समुदायों के लोगों का एक मंच पर आना इस अभियान की सामूहिक भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में खाने की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों तक अतिरिक्त भोजन पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। आयोजकों के मुताबिक, स्कूलों में जागरूकता अभियान और "ब्रश अगेंस्ट हंगर" ड्रॉइंग प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है।
लीग के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। वहीं रेडियो मिर्ची को लीग का आधिकारिक रेडियो पार्टनर बनाया गया है। रेडियो मिर्ची की ओर से अजय कृष कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों ने रेडियो मिर्ची से अपील की कि क्रिकेट के साथ-साथ फूड वेस्टेज यानी भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि रेडियो के माध्यम से लाखों लोगों तक यह संदेश पहुंच सकता है कि प्लेट में उतना ही खाना लिया जाए, जितना वास्तव में खाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भोजन की बर्बादी रोकना इस अभियान का अहम हिस्सा है। लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि उनकी प्लेट में बचा हुआ भोजन किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकता है। आयोजकों ने अपील की कि लोग भोजन को बर्बाद न करें और अपनी जरूरत के मुताबिक ही प्लेट में खाना लें, और उसे नष्ट होने से बचायें।

आयोजकों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने में मीडिया से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी पहल नहीं है, बल्कि बड़े सामाजिक उद्देश्य के साथ शुरू किया गया अभियान है। उन्होंने सभी से इस पहल का सम्मान करने और इसे आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। आयोजक के मुताबिक, जावेद काजी ने इस अभियान की शुरुआत की है।


 उन्होंने कहा कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और मीडिया के सहयोग के बिना अभियान को व्यापक स्तर तक ले जाना मुश्किल होगा।राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के आयोजकों का कहना है कि लीग का उद्देश्य क्रिकेट को सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है, ताकि खेल के मंच के जरिए भोजन की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संदेश देशभर में पहुंचाया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास