निप्पो ने एयर प्यूरिफिकेशन मार्केट में रखा कदम
० इम्तियाज़ अहमद ०
नयी दिल्ली : निप्पो ब्रांड की कंपनी इंडो नेशनल लिमिटेड ने देशभर में निप्पो एयरव्यू को लॉन्च करने की घोषणा की। इस लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने इनडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में कदम रखा है। यह लॉन्चिंग एक बैटरी ब्रांड से आगे बढ़ते हुए एक विविधीकृत और उपभोक्ताओं को केंद्र में रखने वाली कंपनी बनने की दिशा में निप्पो के सफर का अहम हिस्सा है।
इंडो नेशनल लिमिटेड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य रेड्डी ने कहा, “एयर प्यूरिफिकेशन में हमारा कदम रखना उपभोक्ताओं की नई जरूरतों की पहचान करने और प्रासंगिक एवं टेक्नोलॉजी आधारित कैटेगरी विकसित करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। निप्पो की मजबूत ब्रांड विश्वसनीयता, देशव्यापी इकोसिस्टम और उपभोक्ताओं के विश्वास का लाभ उठाते हुए एयरव्यू हमें उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग तक एक अलग और विशिष्ट समाधान पहुंचाने में सक्षम बनाता है। हमें इस श्रेणी के विस्तार और होम टेक्नोलॉजी तथा कंज्यूमर सॉल्यूशंस का एक व्यापक पोर्टफोलियो बनाने की बड़ी संभावना दिख रही है।
मेडक्योर मेडिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक पॉल प्रदीप ने कहा, “एयरव्यू को इनडोर एयर क्वालिटी को मापने योग्य और उस आधार पर काम करने लायक बनाया गया है। कनेक्टेड मॉनिटरिंग, स्मार्ट प्यूरिफिकेशन और एडवांस्ड फिल्ट्रेशन को साथ लाते हुए यह यूजर्स को अपने इनडोर इकोसिस्टम को समझने, जरूरी कदम उठाने और उसके नतीजों को ट्रैक करने में सक्षम बनाता है। निप्पो की व्यापकता एवं पहुंच से इस तकनीक को उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
एयरव्यू की विशेषताएं चार स्मार्ट वेरिएंट: L301S, M601S, U801S और U1001S, जो 300–1,500 वर्ग फुट तक के एरिया को कवर करते हैं। ट्रू हेपा और एक्टिवेटेड कार्बन के साथ 4-स्टेज फिल्ट्रेशन। 99.9 प्रतिशत माइक्रोब्स को खत्म करने के लिए डिजाइन की गई पेटेंटेड नैनो ऑर्गेनिक लेयर। 254 नैनोमीटर यूवी-सी एलईडी और सिरेमिक निगेटिव आयन जनरेटर। स्मार्ट एप कनेक्टिविटी, अलर्ट और ओवर-द-एयर अपडेट्स। डेडिकेटेड एयर क्वालिटी मॉनिटर, जिनमें एक्यूएम प्रो 9-पैरामीटर भी शामिल है। चार प्रोप्रिएटरी इंडेक्स, जो एयर क्वालिटी, हेल्थ, प्रोडक्टिविटी और एनर्जी को कवर करते हैं।
मेडक्योर मेडिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एमएमएसपीएल) द्वारा विकसित एवं निर्मित तथा अप्रैल 2025 में आईएनएल द्वारा अधिग्रहित एयरव्यू, टेक्नोलॉजी-आधारित इनडोर एयर और होम सॉल्यूशंस का एक इंटीग्रेटेड पोर्टफोलियो बनाने की व्यापक रणनीति की दिशा में पहला कदम है। कंपनी की योजना धीरे-धीरे डीह्यूमिडिफायर्स, ह्यूमिडिफायर्स, एनर्जी रिकवरी वेंटिलेशन सिस्टम, एचवीएसी एवं एसी फिल्टर्स, कार एयर प्यूरिफायर्स तथा हर्बल एयर केयर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में विस्तार करने की है। साथ ही एंटरप्राइज एयर इंटेलिजेंस सॉल्यूशंस भी विकसित किए जाएंगे।
आईएनएल की योजना एयरव्यू पोर्टफोलियो में लोकलाइजेशन को भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की है। इसमें असेंबली, टेस्टिंग, फिल्टर कोटिंग, क्वालिटी एश्योरेंस और पैकेजिंग जैसे काम शामिल होंगे। इसके बाद दीर्घकालिक मेक इन इंडिया स्ट्रेटजी के तहत पीसीबी और एसएमटी क्षमताओं को भी विकसित किया जाएगा।
एयरव्यू को पूरे भारत में निप्पो के डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क, डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर वेबसाइट तथा प्रमुख ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, कंपनी हेल्थकेयर, कॉरपोरेट्स, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, रियर एस्टेट और सरकारी क्षेत्रों में अपना इंस्टीट्यूशनल बिजनेस भी विकसित करेगी।

होम एवं कंज्यूमर टेक्नोलॉजी सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। हेल्थकेयर इस समय एक फोकस सेक्टर के रूप में उभर रहा है और ऐसे में कंपनी का उद्देश्य टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन का लाभ उठाकर ऐसे सॉल्यूशंस विकसित करना है, जो उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों और वेलनेस संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करें।
आईएनएल के लिए एयर प्यूरिफिकेशन के एक बिजनेस वर्टिकल के रूप में उभरने की उम्मीद है। कंपनी का अनुमान है कि एयरव्यू वित्त वर्ष 2029-30 में राजस्व में 100 करोड़ रुपये का योगदान देगा, जो कुल राजस्व का लगभग 10 प्रतिशत होगा। अगले 5 वर्षों में निप्पो का लक्ष्य एयर प्यूरिफिकेशन और इनडोर एयर इंटेलिजेंस सेगमेंट में 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।
घरों, कार्यस्थलों, हेल्थकेयर सेक्टर और सस्टेनेबल ग्रीन बिल्डिंग्स में इनडोर एयर क्वालिटी को लेकर बढ़ती जागरूकता से इसे समर्थन मिल रहा है। आईमार्क ग्रुप के अनुसार, 2034 तक भारतीय एयर प्यूरिफायर बाजार के 1.82 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 13.54 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ