टीवीएस मोटर ने TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन लॉन्च किया,10 लाख ग्राहकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

० आशा पटेल ० 
बेंगलुरु। टीवीएस आईक्यूब के 10 लाख ग्राहकों की ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर, टीवीएस वेणु (TVS VENU) समूह की कंपनी 'टीवीएस मोटर कंपनी' ने TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। टीवीएस आईक्यूब के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से प्रेरित, यह नया MillionR एडिशन इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाता है और साथ ही भारत के पसंदीदा 'फैमिली ईवी' (इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में टीवीएस आईक्यूब की जगह को और मजबूत करता है।
टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में TVS iQube ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन श्रेणी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी बदौलत TVS Motor इस वर्ष बाजार हिस्सेदारी के आधार पर नंबर-1 कंपनी के रूप में उभरी है।

लोकप्रिय TVS iQube 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित MillionR स्पेशल एडिशन की IDC रेंज 145 किलोमीटर है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से खास Aurora Green Dual Tone रंग दिया गया है। इसके अलावा प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और खास MillionR बैजिंग जैसे विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट्स भी इसमें शामिल हैं। यह स्पेशल एडिशन रोजमर्रा की सुविधा को भी बेहतर बनाता है। इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है, जिससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके साथ इंटीग्रेटेड Type-C चार्जिंग पोर्ट और 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं।
TVS Motor के लंबे समय से प्रमुख स्कूटर ब्रांड TVS Jupiter से लेकर भारत के पसंदीदा फैमिली EV TVS iQube तक, कंपनी ने इन अनुभवों और ग्राहकों की जरूरतों को अलग-अलग पावरट्रेन वाली मोबिलिटी सॉल्यूशंस में लगातार शामिल किया है।

 TVS मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैड कम्यूटर व ईवी बिजनेस और हैड कॉरपोरेट ब्रांड व मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, "भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ावा देने में TVS मोटर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कुछ वर्षों में, हमारा ध्यान हमेशा ऐसे मोबिलिटी समाधान तैयार करने पर रहा है जो भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाएं चाहे पावरट्रेन कोई भी हो। हमारी यह प्रतिबद्धता उपयोगिता, भरोसे और बेहतरीन क्वालिटी पर टिकी है। 

TVS Jupiter का 90 लाख का आंकड़ा और TVS iQube की 10 लाख की उपलब्धि इस सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, जो भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे संकल्प को दोहराते हैं। साल 2016 में, TVS Jupiter ने 10 लाख ग्राहकों तक पहुंचने पर MillionR एडिशन पेश किया था। जैसे ही TVS iQube के 10 लाख ग्राहक पूरे हुए हैं, यह भी अपने MillionR एडिशन के साथ इस विरासत का हिस्सा बन गया है। 

TVS iQube MillionR एडिशन 10 लाख ग्राहकों की इस उपलब्धि को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और खास बनाता है, जिसमें अनोखा डिज़ाइन, तकनीक और रोज़मर्रा की सुविधा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। कीमत और उपलब्धता:TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन: ₹1,40,138 (प्रभावी एक्स-शोरूम, कर्नाटक) TVS iQube रेंज की शुरुआती कीमत: ₹1,11,310 (प्रभावी एक्स-शोरूम, कर्नाटक) BaaS की कीमत ₹59,999 से शुरू। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार