JAY के युवा ज्वैलर्स सम्मेलन में जयपुर को विश्व का प्रमुख रंगीन रत्न केंद्र बनाने का आह्वान

० आशा पटेल ० 
जयपुर, ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ (JAY) की ओर से रॉयल ऑर्किड होटल, जयपुर में युवा ज्वैलर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक JAY सदस्य, ज्वैलर्स असोसिएशन की कार्य समिति के सदस्य तथा HRD Antwerp की मुंबई एवं जयपुर टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया था कि सभी युवा सदस्यों को एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से मिलने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिले। 
HRD Antwerp की ओर से युवाओं के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हीरे एवं रत्नों से संबंधित जानकारी, नवीनतम तकनीक, जांच-पड़ताल तथा बाजार में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर जयपुर को विश्व स्तर पर रंगीन रत्नों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
ज्वैलर्स असोसिएशन के मानद सचिव अजय गोधा ने युवाओं से संस्था और JAY से लगातार जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी संपर्क और संवाद के माध्यम से युवा बाजार के बदलते रुझानों, नई जानकारी और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों से लगातार परिचित रह सकते हैं। ज्वैलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं JAY संयोजक गोविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं का एक-दूसरे से जुड़ना केवल व्यापार बढ़ाने के लिए ही नहीं,

 बल्कि मजबूत व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए भी आवश्यक है। अच्छे व्यक्तिगत संबंध जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और प्रगति का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि JAY का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनके माध्यम से नई पीढ़ी के युवा एक-दूसरे के और करीब आएं तथा समाज एवं उद्योग के विकास में मिलकर योगदान दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार