Rajasthan Election जिला निर्वाचन अधिकारी ने 17 मतदाता जागरूकता रथों को दिखाई हरी झण्डी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने महात्मा गाँधी सोशल साइंस इंस्टीट्यूट से 17 मतदाता जागरूकता रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर शहर की आठ विधानसभाओं हवा महल, आदर्श नगर, सांगानेर, बगरू, किशनपोल, विद्याधर नगर व सिविल लाइन्स के मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मतदाता जागरूकता एलईडी रथों को रवाना किया गया। 
ये रथ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम मतदाताओं को ईवीएम से होने वाली चुनाव प्रक्रिया के साथ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नगरीय निकाय चुनाव के मतदान कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगे।
उन्होंने इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बगैर किसी भय, प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान कर चुनाव की स्वतंत्र, निष्पक्ष प्रक्रिया में भाग लेकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में जिला निर्वाचन कार्यालय का सहयोग करें।

इस दौरान सीईओ जिला परिषद व स्वीप प्रभारी शुभम भाईसारे, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय व चुनाव प्रशिक्षण प्रभारी देवयानी, जिला परिषद के एसीईओ बृजमोहन गुप्ता तथा जयपुर जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार