संदेश

डॉ. अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य : राहुल गांधी

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए। इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से किया गया था, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के महान योगदान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. अंबेडकर जी का मुख्य संदेश था। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना हमारे देश का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चाहे अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हों, लेकिन उनका असली मकसद अंबेडकर जी की सोच और संविधान को खत्म करना ही है। कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संविधान क...

नालंदा डायलॉग साहित्य, संस्कृति, नीति, शिक्षा और कला को जोड़ते हुए भारत और विश्व में संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली : नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल (Nalanda Littfest) ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “नालंदा लिटरेचर डायलॉग्स 2026–27” के शुभारंभ की घोषणा की। यह वर्षभर चलने वाली बहु-शहरी सांस्कृतिक पहल, नालंदा लिटरेचर सोसाइटी के व्यापक दायरे में संचालित की जाएगी।  विश्व के प्राचीनतम और प्रतिष्ठित शिक्षण केंद्रों में से एक नालंदा की समृद्ध बौद्धिक परंपरा से प्रेरित यह पहल, फेस्टिवल को एक सतत, वर्षपर्यंत सक्रिय सहभागिता मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नालंदा लिटरेचर डायलॉग्स देश और विदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से साहित्य, भारतीय विरासत एवं संस्कृति,  धर्म एवं दर्शन, सार्वजनिक नीति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कला जैसे विविध क्षेत्रों में सार्थक एवं सतत संवाद को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी अवसर पर नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2027 की तिथियों की भी औपचारिक घोषणा की गई, जो 17 से 20 अक्टूबर 2027 तक आयोजित होगा।  इस अवसर पर नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल की अध्यक्षा एवं पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह,...

व्यापार राजस्थान 2026’ ऑटो रिटेल उद्योग,सरकार एवं फाडा का हुआ महाकुंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस द्वारा वार्षिक ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव ‘व्यापार राजस्थान 2026’ का हुआ महाकुंभ । फाडा व्यापार राजस्थान : विकसित राजस्थान को गति देने की पहल” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राज्यभर से ऑटोमोबाइल डीलरशिप, OEMs, वित्तीय संस्थानों, नीति विशेषज्ञों और ट्रेफिक के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों सहित 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजस्थान में रोजगार सृजन, निवेश, सड़क सुरक्षा और आर्थिक विकास के प्रमुख चालक के रूप में ऑटोमोबाइल रिटेल क्षेत्र के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। नीति, प्रौद्योगिकी एवं भविष्य की तैयारी पर उच्च स्तरीय संवाद ‘व्यापार राजस्थान 2026’ कारोबार में सुगमता, डिजिटल रूपांतरण, सड़क सुरक्षा और बदलते मोबिलिटी रुझानों पर केंद्रित कई प्रभावशाली ज्ञान सत्र आयोजित किए गए। शार्विक शाह, चेयरपर्सन फाडा राजस्थान ने सरकार, उद्योग और ड...

श्रीनगर के इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल 30 अप्रेल तक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर , ट्यूलिप फूलों की महक सिर्फ श्रीनगर के इन्दिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में ही नहीं बल्कि नीदरलैंड में दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन केकन होफ में भी महकती है। श्रीनगर की भांति नीदरलैंड में भी हर वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल मार्च से मई तक मनाया जाता है। केकन होफ गार्डन में ट्यूलिप की 800 प्रजातियों में लगभग 70 लाख फूल खिलते हैं। एशिया के सबसे बड़े इन्दिरा गांधी मेमोरियल गार्डन में 75 प्रजातियों में लगभग 18 लाख फूल खिलते हैं। यह गार्डन 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह गार्डन श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील से कुछ दूरी पर जवरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। श्रीनगर गार्डन में ट्यूलिप फेस्टिवल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। ट्यूलिप गार्डन में रोजाना पूरे भारत से हजारों पुष्प प्रेमी व्यक्ति फूलों का अवलोकन करने आते हैं। यहाँ आज तक लाखों लोग ट्यूलिप फूलों को देखने का आनंद उठा चुके हैं।  ट्यूलिप गार्डन में दर्शक गार्डन में सिर्फ 2 घंटे ही ठहर सकता है। गार्डन में पॉलिथीन का उपयोग मना है। ट्यूलिप गार्डन में किसी भी तरह का नशा करना सख्त मना है। गार्डन...

बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच अंतर्राष्ट्रीय खरीददार ईजीजेएस में हुए शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, International Gem & Jewellery Show (IGJS) जयपुर 2026 का आयोजन द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्टस प्रमोशन द्वारा 9 से 11 अप्रैल तक जयपुर में किया जा रहा है। यह एक्जीबिशन भारतीय निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है। IGJS को क्यूरेटेड और बिज़नेस-केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में पहचाना जाता है, जो वैश्विक रत्न एवं आभूषण व्यापार में भारत की स्थिति को एक सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत करता है। इस वर्ष IGJS जयपुर में 85 कंपनियाँ 110 बूथ्स के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। साथ ही, 30 देशों से आए 230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार इस आयोजन में शामिल हुए हैं। इन देशों में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, लैटिन अमेरिका, ओशिनिया, मिडिल ईस्ट एवं नॉर्थ अफ्रीका , रूस और CIS क्षेत्र शामिल हैं। यह आयोजन वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बदलते परिदृश्य के बीच भारत के जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर के लिए नए व्यापारिक अवसरों को सृजित करने और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस एक्जीबिशन का उद्घाटन...

जेम सिटी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा दुर्लभजी अवेदना आश्रम में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित,जैन सोशल ग्रुप जैम सिटी के 15 हाऊसो से प्रेरित26 अप्रैल को होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन दिया कुमारी, उप मुख्य्मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा उनके सिविल -लाइन्स स्थित आवास पर किया गया, इस दौरान ट्रस्ट के सेकेट्री जर्नल संजय काला ने बताया की वर्ष 2004 में जब जेम सिटी ने अपना पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तब स्वेच्छिक रक्तदान का प्रतिशत 34 ही था उस शिविर में तब 322 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया  जेमसिटी के रक्तदान शिविरो की और बदलते वक्त के साथ समाज में बढ़ी जागरूकता के चलते पिछले 21 वर्षों में यह प्रतिशत बढ़ कर 85% से अधिक हो गया और इन वर्षों में रक्तदाताओ के सहयोग से कुल 68071 यूनिट एकत्रित की गई,इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और समाज सेवी राजू अग्रवाल मंगोडीवाले भी उपस्थित रहे! उप मुख्य्मंत्री ने पोस्टर विमोचन के दौरान इस सामाजिक कार्य के लिये संस्था की तारिफ करते हुए कहा की यह समाज के लिये एक बढिया काम किया जा रहा है , सभी को इस सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान अवश...

एम.पी.जे. जेवेलर्स ने माध्यामग्राम में अपना नया शोरूम खोला

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : बंगाल के प्रमुख आभूषण ब्रांड्स में से एक, एम.पी.जे. जेवेलर्स ने माध्यामग्राम में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। आठ दशकों से अधिक की समृद्ध विरासत के साथ, यह नया कदम ब्रांड की निरंतर प्रगति और ग्राहकों के साथ उसके मजबूत रिश्ते को और सुदृढ़ करता है। करीब 5000+ वर्गफुट में फैला यह नया शोरूम ग्राहकों को एक प्रीमियम और सहज शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यहां पारंपरिक कारीगरी और आधनिक डिज़ाइनों का संगम देखने को मिलेगा, जो एम.पी.जे. जेवेलर्स की पहचान रहा है। यह लॉन्च ब्रांड की उस सोच को दर्शाता है जिसमें उत्कृष्ट आभूषणों को ग्राहकों के और करीब लाना शामिल है। इस मौके पर एम.पी.जे. जेवेलर्स के डायरेक्टर सौमिक रॉयचौधरी ने कहा “हम बेहद उत्साहित हैं कि अब हम अपने ग्राहकों का स्वागत माध्यामग्राम के इस नए शोरूम में कर सकते हैं। यह स्थान हमारी गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे आएं, हमारे कलेक्शन को देखें और हमारे साथ इस नए सफर का हिस्सा बनें।  डायरेक्टर कौशिक रॉय चौधरी ने कहा...