डॉ. अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य : राहुल गांधी

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए।
इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से किया गया था, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के महान योगदान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. अंबेडकर जी का मुख्य संदेश था। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना हमारे देश का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चाहे अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हों, लेकिन उनका असली मकसद अंबेडकर जी की सोच और संविधान को खत्म करना ही है। कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा करने के साथ उसके संदेश को देश के कोने-कोने तक फैलाना व इसे और अधिक मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' मैराथन का आयोजन किया गया है।
इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता के राजू, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, तनुज पुनिया, कर्मवीर बौद्ध, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, ममता भूपेश, राजकुमार वेरका समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित