श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा द्वारा हितेश भंडिया सम्मानित

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली। जैन समाज की संस्था श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में समाजसेवी हितेश भांडिया को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराने तथा समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने के लिए जैन इंस्पिरेशनल युवा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन अग्रवाल एवं तरुण चुघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करते हुए जैन संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में दिगम्बर महासमिति के अध्यक्ष गजराज गंगवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, चंद्र राज सिंघवी सहित अनेक व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने समाज को संबोधित करते हुए जैन समाज की जनगणना के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाने एवं इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य ने का आह्वान किया।समारोह के दौरान अतिथियों ने हितेश भंडिया द्वारा रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में सक्रिय भूमिका एवं समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

सम्मान प्राप्त करते हुए भंडिया ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के अनेक लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित