“उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव हुनर है तो कदर है” ने जीता दर्शकों का दिल

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ सहित विभिन्न जिलों की दिव्यांग प्रतिभाओं के हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी दिल्ली में “उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव – हुनर है तो कदर है” का आयोजन किया गया।
 पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा “उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव – हुनर है तो कदर है” कार्यक्रम का आयोजन मावलंकर ऑडिटोरियम, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा व्हीलचेयर मे बैठकर प्रस्तुति के साथ देवी देवताओं के थाल के साथ जागर लगाए गए. सुरेन्द्र कमांडर के नृत्य, तबला, चुटकुलों ने दर्शकों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वर कोकिला कल्पना चौहान के जीवन से जुड़ी हुई एक सूक्ष्म बायोग्राफी दिखाई गई. जिसमें उनके जीवन के संघर्ष और सफलता की गाथा को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस उत्सव में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से दिव्यांग प्रतिभायें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंची। उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रयासों से कई दिव्यांगजनों को पेंशन सुविधा दिलाई गई है और उन्हें मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

इस आयोजन में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था, रविशा फाउंडेशन की संस्थापक राखी बिष्ट, घुघुती फाउंडेशन, स्वथान NGO, महावेला सनराइज और महिला सेवा शक्ति फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से कार्य किया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, फिल्मकारों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव में भाग लेने वाले कलाकार थे. सुरेन्द्र कमांडर 2. धन सिंह कोरंगा 3. पूरन राठौर 4. रेखा मेहता 5. विजय बिष्ट 6. प्रेमा विश्वास 7. कु. अंजलि 8. कु. सरोज 9. प्रवीन नेगी 10. पं. सुधीर ग्वाड़ी 11. निर्मला मेहता 12. रोशन लाल 13. मुकेश अनुरागी 14. सतीश मधुर 15. निर्मल अनुरागी  16. नीलिमा 17 निर्मला देवी 18 नीलिमा राय 19 रजत कुमार पयाल 20 मानस पांडे 21 महेश गंधर्व

इस अवसर पर महाकौथिग संयोजक राजेंद्र चौहान, लोक गायिक रोहित चौहान, लोक गायिका कल्पना चौहान, आदित्य घिल्डियाल, हरीश असवाल, जगत रावत, सुबोध थपलियाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र हलशी, हरिदत्त, लक्ष्मण रावत, देवेंद्र रावत, कैप्टन यशवंत सिंह रावत, इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ढौडियाल, सुषमा जोशी, शीला पंत समेत सभी कर्मठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

कुसुमलता गड़िया तथा रंभा शाह उदंकार सम्मान से सम्मानित