देश मे सबसे ज़्यादा सिलोसिस के मरीज राजस्थान में
० आशा पटेल ०
जयपुर , दुर्गापुरा ,टोंक रोड स्थित राजस्थान समग्र सेवा संघ में राजस्थान नागरिक मंच एवं जन स्वास्थ्य अभियान (भारत) की राजस्थान इकाई द्वारा आर.सी. शर्मा की अध्यक्षता में “भारत में पर्यावरण व व्यावसायिक स्वास्थ्य” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसंत हरियाणा ने बताया मुख्य अतिथि अमूल्य निधि ने कहा कि देश में लगभग 52 लाख लोगों को सिलिकोसिस होने की संभावना है तथा सर्वोच्च न्यायालय में 3,19,000 पीड़ितों की सूची प्रस्तुत की गई है, जिनमें से 1,48,697 राजस्थान के हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि देश के 93% मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनके लिए कोई ठोस सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा कानून लागू किया जाना आवश्यक है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीश ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में समस्त जीवों एवं प्रकृति के कल्याण की भावना निहित है, किंतु वर्तमान में सरकार पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली नीतियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे आम नागरिक के स्वास्थ्य एवं जीवन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
इस अवसर पर कैलाश मीणा एवं हेमलता कंसौटिया ने जल, जमीन और जंगल के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार द्वारा उनकी अनदेखी पर चिंता व्यक्त की तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में बने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता कंसौटिया और बसंत हरियाणा ने संयुक्त रूप से किया |
कार्यक्रम में “हिन्दू ईद, मुस्लिम दीवाली-सब मिलकर त्योहार मनाएं” की भावना के साथ ईद मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान ईसाई धर्मगुरु फादर विजय पाल, जमाते इस्लामे हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष नाज़िमुद्दीन, साहित्यकार डॉ. संदीप मील, प्रो. विशाल विक्रम सिंह, प्रो. एम हसन एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर कटेवा, फिरोजुद्दीन सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रो गोपाल मोदानी ,आशा पटेल ,आफताब खान, पवन देव, एडवोकेट उमेश शर्मा ,भूरे सिंह, मंगल पारीक, कपिल सांखला, राजकुमार बनवारी, अब्दुल हफीज मातवान, आर्टिस्ट मोईन अयान , सहित अनेक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन हेमलता कंसौटिया ने किया ।
टिप्पणियाँ