नीट-2026 का पेपर लीक होने में भाजपा नेताओं की मिलीभगत : कांग्रेस का जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । भाजपा नेताओं की मिलीभगत तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की अकर्मण्यता से नीट-2026 का पेपर लीक होने से 22 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हुये खिलवाड़ के विरोध में तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मॉंग एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने की मॉंग करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, सांसद, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर एकत्रित हुये, जहॉं सभा को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सम्बोधित किया। सभा के पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अगुवाई में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता जुलूस के रूप में भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिये रवाना हुये,
 पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोकने हेतु शहीद स्मारक, कमीशनरेट जयपुर पर बैरीकेट लगाकर रोका, उन पर पानी की बौछार की तथा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं को चोंटे आई। प्रदर्शन के पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा चोटिल कार्यकर्ताओं से मिलने सवाईमानसिंह अस्पताल गये और वहॉं उनके समुचित ईलाज की व्यवस्था करवाई गई।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि नीट-2026 का पेपर लीक होने में भाजपा नेताओं की मिलीभगत पूर्ण रूप से सामने आई है तथा वर्ष 2024-2025 में भी नीट का पेपर लीक हुआ था, यह तथ्य सामने आ चुके हैं, किन्तु भाजपा की केन्द्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जो यह पेपर करवाती है, के खिलाफ ना तो कोई ठोस कार्यवाही की, ना ही दोषी अधिकारियों को हटाया गया है, जबकि परीक्षा का पेपर हुबहू लीक होने के साथ बेचा गया।

 इस पूरे प्रकरण के लिये मोदी सरकार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुये शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा अविलम्ब लेना चाहिये। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनों ही पेपर लीक की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, क्योंकि पेपर लीक का खुलासा सर्वप्रथम राजस्थान में हुआ है। डोटासरा ने नारा दिया है कि नीट पेपर का कहॉं मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में, इसी नारे को लगाते हुये और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मॉंग करते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस आगे चला।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नीट के पेपर लगातार तीन वर्ष से लीक हो रहे हैं जो देश के लाखों छात्रों के हितों पर कुठाराघात है। भाजपा के नेता केवल दोषियों को बचाने में लगे हुये हैं, जबकि वास्तविकता में सबसे पहले कार्यवाही राजस्थान में होनी चाहिये थी, क्योंकि पेपर लीक होने की सर्वप्रथम जानकारी राजस्थान में हुई, किन्तु आश्चर्य का विषय है कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने राजस्थान में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की, जो दर्शाता है कि भाजपा की सरकार किसी दोषी को बचाने के लिये ही कार्य कर रही थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित