गूगल इंडिया के सहयोग से हुई 'बिल्ड विद एआई' वर्कशॉप
जयपुर। राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (R-CAT) में गूगल इंडिया के सहयोग से 'बिल्ड विद एआई' वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह पहल राजस्थान में एआई डेवलपर्स, इनोवेटर्स और तकनीकी प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी तैयार करने पर केंद्रित रही। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि गूगल इंडिया के साथ हमारा यह सहयोग युवाओं और स्टार्टअप्स को विश्व स्तरीय तकनीकी प्लेटफॉर्म से लैस करने की राजस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस वर्कशॉप में 100 से अधिक स्टार्टअप संस्थापकों, डेवलपर्स, छात्रों, इनोवेटर्स, कॉर्पोरेट लीडर्स और राजकीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप के दौरान गूगल के अत्याधुनिक एआई टूल्स, डेवलपर प्लेटफॉर्म्स, जेमिनाई एआई क्षमताओं, एपीआई और क्लाउड तकनीकों पर एडवांस ट्रेनिंग दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को एआई-संचालित एप्लीकेशन विकसित करने, डिजिटल उत्पादों में एआई का एकीकरण करने, वर्कफ्लो को स्वचालित बनाने तथा गूगल के एआई इकोसिस्टम का उपयोग करते हुए स्केलेबल तकनीकी समाधान तैयार करने का भी अवसर प्रदान किया।
इस आयोजन के माध्यम से स्टार्टअप्स, शिक्षा जगत, डेवलपर्स, एमएसएमई एवं राजकीय हितधारकों को आपस में जोड़ने के लिए एक सहयोगी मंच भी तैयार किया गया, ताकि राजस्थान के युवाओं के लिए भविष्य के एआई कौशल विकास, नवाचार साझेदारी और तकनीक-संचालित अवसरों का पता लगाया जा सके।
इस कार्यशाला का आयोजन राजस्थान एआई/एमएल नीति 2026 के अंतर्गत मजबूत एआई नवाचार इकोसिस्टम के निर्माण और राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल प्रतिभा विकास एवं अगली पीढ़ी के तकनीकी नवाचार में भारत के उभरते हुए अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि नए टूल्स बनाने के अलावा हमें बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी और जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एआई एकीकरण के माध्यम से अपने मौजूदा नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशंस को ऑप्टिमाइज करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने डेवलपर इकोसिस्टम को बदलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारा राज्य वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और अगली पीढ़ी की तकनीकों का निर्माता बने।

टिप्पणियाँ