छात्र समाज का सबसे ऊर्जावान और जागरूक हिस्सा है : कन्हैया कुमार
० योगेश भट्ट ०
मंझौल, बेगूसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बेगूसराय के मंझौल नगर इकाई में एएनएम ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट मंझौल में पूजा कुमारी, विभाग छात्रा प्रमुख सोनी कुमारी, आरूषी कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी कार्यक्रम को किया गया। इसी अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का यह अवसर देश के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस का प्रतीक है।

यह दिन छात्रों के अधिकारों, राष्ट्रनिर्माण और शिक्षा में उनके अमूल योगदान का जश्न मनाने का एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक दिन है। हम लोग सभी युवा आज का दिन महोत्सव के रूप में पूरे भारत देश के अंदर धूमधाम से मना रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू एवं उत्तर बिहार प्रांत के विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस छात्रशक्ति, राष्ट्रशक्ति 9 जुलाई का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम तारीख है।
इसी दिन वर्ष 1949 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक यह संगठन न केवल छात्रों की आवाज बनकर उभरा है बल्कि युवाओं के भीतर ज्ञान, शील और एकता के मूलमंत्र को भी जागृत कर रहा है। छात्र नेता रवि कुमार एवं मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर रितिका कुमारी ने कहा कि शिक्षा और चरित्र का संगम विद्यार्थी जीवन केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने का समय नहीं है बल्कि यह चरित्र निर्माण और संस्कार सीखने की भी अवस्था है।
एक सच्चा विद्यार्थी वह है जो ज्ञान के साथ शील, विनम्रता और अच्छे आचरण को भी अपने जीवन में धारण करता है। शिक्षा हमें केवल आजीविका कमाना नहीं सिखाती बल्कि हमें एक जिम्मेदार संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनाती है। आज के दौर में विद्यार्थियों के कर्तव्य आज का युग तकनीकी और डिजिटल क्रांति का युग है। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वह सकारात्मक बदलाव की सोच के साथ आगे बढ़े, जिससे आनेवाले समय में युवा को काफी लाभ मिलेगा।
शिक्षक कार्यकर्ता अभिनव कुमार एवं रितिका रानी, डेजी कुमारी ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी दिवस के इस अवसर पर सकारात्मक सोच अपनी ऊर्जा का प्रयोग रचनात्मक कार्य करके समाज के अंदर एक अच्छा संदेश देने का कार्य कर रही है।
मौके पर अर्जुन कुमार, अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, कन्हैया कुमार, रविराज सिंह, अविनाश कुमार, प्रियांशु कुमार गोलू, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, डीजे कुमारी, आयुषी कुमारी, सोनी, रानी, श्यामली, राजनंदनी, सोनम, स्वाती, मुस्कान कुमारी, रितिका रानी, निशु कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ