राजस्थान में होने वाले पंचायत राज चुनावों में प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने के लिये कांग्रेस की बैठक

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने के लिये पीसीसी वार रूम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कैम्पेन कमेटी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने ली। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, एआईसीसी के सहप्रभारी चिरंजी राव, रित्विक मकवाना,
पूनम पासवान, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित समिति के सदस्य शामिल रहे। कैम्पन कमेटी की बैठक में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार की वृहद रणनीति के लिये सभी के सुझावों से तैयार की गई। पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी शीर्ष नेता अपने प्रभार वाले जिलों के अतिरिक्त जिस क्षेत्र से चुनाव प्रचार हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के आग्रह पर बुलाया जायेगा, वहॉं जाकर जनसभा करने सहित प्रचार-प्रसार में शामिल रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटियों व वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर बनाया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी/सहप्रभारी तथा जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को एआईसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सहप्रभारी चिरंजी राव, रित्विक मकवाना, पूनम पासवान ने भी सम्बोधित किया। 
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिले की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी जिसमें जिले के विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, सांसद, संासद प्रत्याशी, पंचायत राज संस्थाओं से संबंधित पूर्व जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों तथा विभागों/प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को शामिल करते हुये पारदर्शिता के साथ प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत समितियों एवं जिला परिषदें में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हों इसके लिये एकजुटता के साथ सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार निकाय चुनावों में लोकतांत्रिक परम्पराओं के विपरीत जाकर पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग करते हुये कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों व नेताओं के साथ दुव्र्यवहार करने का कार्य किया इसका मुकाबला मजबूती के साथ करना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी तथा कैम्पन कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सभी जिलों में समय-समय पर आवश्यकतानुसार प्रचार हेतु जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के पास बताने के लिये कोई उपलब्धि नहीं है, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार ग्रामीण अंचल का विकास किया,
दलित और पिछड़ों के लिये विकास की योजनायें बनाई, महिलाओं और युवाओं को सम्बल प्रदान करने के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने जो काम किया यह जनता के बीच ले जाना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी देश में लोकतंत्र और जनता के मताधिकार को बचाने की जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसे आगे बढ़ाते हुये मजबूती के साथ पार्टी पंचायत चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिये लड़ेगी और भाजपा को पंचायत चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास