रेपो रेट वृद्धि से बाजार और आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव बढ़ेगा : सुरेश अग्रवाल

० आशा पटेल ० 
जयपुर : भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 के बाद रेपो रेट में वृद्धि की है, आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% वृद्धि की घोषणा की । अब रेपो रेट 5.25% से बढाकर 5.50% कर दी गई है। अब बैंकों को आरबीआई से 5.25% की तुलना में 5.50% की ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा। फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी) के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि जाहिर है कि जब बैंकों को महंगा कर्ज मिलेगा तो बैंक अपने कमर्शियल और रिटेल लोन को भी महंगा करेंगे।

 इससे बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ेगा। आरबीआई को आने वाले त्‍योहारी सीजन को देखते हुए अभी रेपो रेट वृद्धि को टालना चाहिए था। इसका एक और कारण है कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पिछले 8 महीनों में इंडस्ट्रियल रॉ- मैटेरियल और कन्‍जूमर प्रोडक्ट्स की कीमतों में 30 फीसदी तक का उछाल आ चुका है। ऐसे में रेपो रेट बढ़ने से घरेलू बाजार मंदी की चपेट में आ सकता है।

 इस बार मानसून भी कमजोर रहा है। इसलिए रबि में कृषि उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए रेपो रेट वृद्धि के लिए फिलहाल उचित समय नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास