फिल्म "समर्पित : फादर्स लव"19 जून को होगी रिलीज,कैंसर मरीजों को कमाई का 50% करेंगे दान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। बॉलीवुड में अपनी संवेदनशील कहानी और सामाजिक सरोकारों के कारण चर्चा का विषय बनी हिंदी फीचर फिल्म "समर्पित : फादर्स लव" की पूरी स्टारकास्ट जयपुर में मीडिया से रूबरू हुई। फिल्म के प्रचार-प्रसार के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया इंटरैक्शन का आयोजन बॉलीवुड बाबा एवं टैक्सी चिकन जयपुर द्वारा किया गया।

फिल्म निशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई है। यह फिल्म एक ऐसे पिता की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है, जो अपने बच्चों के सुखद भविष्य के लिए हर संघर्ष, त्याग और कठिनाई को मुस्कुराते हुए स्वीकार करता है। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन एहसान खान ने किया है, जबकि निर्माता साक्षी यादव हैं।
फिल्म 19 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अंकित यादव एवं अभिनेत्री कोमल हरपलानी नजर आएंगे। जयपुर के कलाकार अमित सक्सेना, आंचल पारिख, सुरेंद्र यादव और देवेंद्र गुप्ता ने भी अपने अभिनय से फिल्म को विशेष पहचान दी है। फिल्म में मीत वर्मा, देव व्यास, प्राशिका शर्मा, जावेद हैदर तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री जया भट्टाचार्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

फिल्म के गीत शाहिद माल्या ने गाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अभिनेता अंकित यादव, अभिनेत्री कोमल हरपालानी, अभिनेता अमित सक्सेना, प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक इकराम अख्तर, बॉलीवुड बाबा के संस्थापक नवीन श्रीवास्तव, राजेश पेसवानी, ललित सक्सेना, अनुराग शर्मा सहित फिल्म की पूरी टीम उपस्थित थी। इस मूवी में ज्यादातर कलाकार राजस्थान के हैं।

फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता इसका सामाजिक उद्देश्य है। निर्माता साक्षी यादव एवं नैशा फिल्म्स ग्रुप ने घोषणा की है कि फिल्म की नेट बॉक्स ऑफिस कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा कैंसर मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सहायता के लिए दान किया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों को फिल्म के कलाकारों एवं निर्माताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। साथ ही फिल्म का एक्सक्लूसिव प्रोमो भी प्रदर्शित किया गया ।

 "समर्पित : फादर्स लव" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि पिता के प्रेम, त्याग और समर्पण को समर्पित एक भावनात्मक संदेश है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेकर आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार