संदेश

अक्टूबर 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जॉन्स हॉपकिंस और IIHMR यूनिवर्सिटी में कोऑपरेटिव MPH प्रोग्राम के 14वें बैच की शुरुआत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (JHBSPH), बाल्टीमोर, अमेरिका ने आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर के सहयोग से कोऑपरेटिव मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) प्रोग्राम के 2026–2028 बैच की शुरुआत की। कार्यक्रम में जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में MPH प्रोग्राम की चेयर डॉ. मेघन डेविस ने उद्घाटन भाषण दिया। प्रोग्राम की पूर्व चेयर डॉ. मैरी डायनर-वेस्ट ने पब्लिक हेल्थ शिक्षा की बुनियाद और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा कि भविष्य के पब्लिक हेल्थ लीडर्स को तैयार करना जरूरी है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी जटिल चुनौतियों का सामना कर सकें। यूनिवर्सिटी के डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर डॉ. एस. डी. गुप्ता ने छात्रों को पब्लिक हेल्थ प्रैक्टिस, रिसर्च, पॉलिसी और हेल्थ सिस्टम के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एसडी गुप्ता स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन-इन-चार्ज डॉ. विनोद कुमार एसवी ने स्वागत भाषण दिया। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के बीच यह सहयो...

साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प पंजाब जोन की ब्रह्माकुमारी बहनें सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प कराया गया। इस उपलब्धि के लिए इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की है। आयोजित सम्मान समारोह में दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं के प्रतिनिधि डॉ. दीपक हरके और मिस इंडिया ईशा अग्रवाल ने संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी, महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई, मेडिकल विंग के उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिड्ढा और सचिव डॉ. बनारसी लाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के लक्ष्य के तहत उत्कृष्ट सेवा करने वाले संस्थान के विभिन्न सेवा केंद्रों की इंचार्ज वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों तथा  पंजाब जोन की इंचार्ज बीके प्रेम दीदी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मार्च...

SBI को ‘सूर्य घर सौर रूफटॉप ऋण’ पहल के लिए मिला CII राष्ट्रीय पुरस्कार

चित्र
0 आशा पटेल ०  मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक को उसकी 'एसबीआई सूर्य घर – सौर रूफटॉप ऋण' पहल के मद्देनज़र 'पर्यावरण संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं' के लिए 13वें सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। चेन्नई में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में, इस परियोजना को सतत समाधान और सेवा (सस्टेनेबल सॉल्यूशंस एंड सर्विसेज़) श्रेणी के अंतर्गत ‘पर्यावरण संबंधी उत्कृष्ट परियोजना’ के रूप में चुना गया। यह पहल विभिन्न क्षेत्रों की 145 कंपनियों द्वारा प्रस्तुत 316 परियोजनाओं में से चुनी गई थी। सीआईआई-गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर द्वारा अपने 'ग्रीनको'कार्यक्रम के तहत आयोजित यह पुरस्कार, पर्यावरण प्रबंधन और पर्यावरण संबंधी नए किस्म के समाधानों में उत्कृष्टता को सम्मानित करता है। बैंक की ओर से सीजीएम (ईएसजी और सीएफयू) आर. शैलेश उन्नीथन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। एसबीआई के डीएमडी, सीसीओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा यह सम्मान भारत के स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण के लिए ऋण प्रदान करने के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता को दृढ़ता प्रदान...

राजस्थान चैंबर एवं सिडबी के मध्य एमओयू राजस्थान के एमएसएमई को मिलेगा लाभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री , जयपुर तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के मध्य चैंबर भवन, एम.आई. रोड, जयपुर में डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्री एसोसिएशंस (DIA) कार्यक्रम के अंतर्गत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य राजस्थान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को नई गति प्रदान करना है। इस एमओयू के अंतर्गत राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रदेशभर में अपने व्यापक सदस्यता आधार, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के नेटवर्क तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी सहयोग के माध्यम से DIA कार्यक्रम के प्रभावी प्रचार-प्रसार में सहयोग करेगा। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि चैंबर प्रदेशभर में फैले अपने सदस्यों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उद्योग संघों एवं एमएसएमई तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुँचाने, उन्हें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराने तथा कार्यक्रम में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा। चैंबर का नेटवर्क प्रदेश के विभिन्न जिलों, औद्योगिक क्षेत्रों और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत ...

प्रवासी राजस्थानियों को CM भजन लाल शर्मा का आमंत्रण : पधारो थारे देस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान और देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), झालाना, जयपुर में ‘प्रवासी राजस्थानी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान एवं DoRA द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश-विदेश में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर अध्यक्षों एवं प्रवासी राजस्थानी (NRR) प्रतिनिधियों से संवाद किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, तथा जयपुर के महापौर सुनील कोठारी सहित राजस्थान फाउंडेशन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चैप्टर अध्यक्ष और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  अतिरिक्त मुख्य सचिव, DoRA शिखर अग्रवाल ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के लिए की जा रही पहलों, नीतिगत प्रयासों तथा प्रदेश के विकास में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और...

पीतांबरा माई मंदिर विवाद को लेकर,गरिष्मा परिहार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के भंभोरिया स्थित पीतांबरा माई मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हुए विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पीतांबरा माई सेवा संस्थान की पीठाधीश गरिष्मा परिहार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मंदिर में पूजा-पाठ, यज्ञ और हवन में विघ्न डालने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने सहित लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस मामले में सेज थाना पुलिस ने एफआईआर संख्या 0127/2026, 13 अक्टूबर 2026 को दर्ज की है। शिकायत में ताराचंद सैनी का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 74, 79, 324(4), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर को मंदिर में पूजा करने के दौरान विवाद हुआ था। परिवादिया ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा पहुंचाई गई। शिकायत के साथ घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के ब...

मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर फोर्टी फूड एक्‍सपो एंड नाइट मार्केट' 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और एनबीए की ओर से 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर फूड एक्सपो एंड नाइट मार्केट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 'फोर्टी कमेटी मीट' का आयोजन किया गया। इसमें फोर्टी अध्‍यक्ष, सुरेश अग्रवाल, आरएसएस के पदाधिकारी प्रताप भानू सिंह, फोर्टी एडवाइजरी पूर्व आईएएस पुरुषोत्तम अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष पीडी गोयल, डॉ अरुण अग्रवाल,  विनोद गुप्ता,मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल, गिरधारी खंडेलवाल, उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल,यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल,वुमन विंग अध्‍यक्ष नीलम मित्तल, यूथ विंग मुख्‍य सचिव प्रशांत शर्मा, एनबीए के निदेशक, नितिन अग्रवाल, अमित परनामी और बीके शर्मा मौजूद रहे। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं, लेकिन शाम 5 बजे बाद जयपुर में कोई डेस्‍टिनेशन नहीं है, जहां देश- विदेश के पर्यटक खाने-पीने और शॉपिंग का आनंद ले सकें।  इसलिए फोर्टी ने क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले दिन तक ( 25 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक) मानसरोवर के वीटी ग्राउंड प...

खुद में खुद को जिंदा रख भीतर एक परिंदा रख

चित्र
० Sushma Bhandari ०   कण कण में विज्ञान कहाँ नहीं विज्ञान बताओ कहाँ नहीं विज्ञान भूत-भविष्य का ज्ञाता है , वर्तमान की शान भू गर्भ से लेकर ये अन्तरिक्ष तक जाये जैविक, भौतिक, मौसम और रसायन भी समझाये माटी के कण कण में सब है,पानी, हवा व आग करता है विज्ञान खुलासा, क्या है जीवन राग जीवन से मृत्यु तक का देता यही हिसाब क्या होती है मूल हकीकत क्या होता है ख़्वाब  विविध समस्यायें हल करता सबका यही जवाब कण कण में विज्ञान छिपा है कण कण में विज्ञान =================================  ........परिंदा..... खुद में खुद को जिंदा रख भीतर एक परिंदा रख सभी लुटेरे बैठे हैं रिश्ते ज़रा चुनिंदा रख इतनी गहरी नींद न ले आँख जरा उनिंदा रख भीतर भी तो झांक ज़रा हरदम न परनिंदा रख जिसने रची है ये सृष्टि उसमें खुद को जिंदा रख ==================== अब पनघट सूने हुए , सूने हार श्रृंगार डगर -डगर सूनी हुई , दीखे न परिवार। तक-तक बाट निहारते ,कब आयें मेहमान जब से अपनापन गया , रूठी है मुस्कान।। मटक-मटक कर चल रहे, कान्हा मटकी फोड़ दरस दीवानी गोपियाँ, लगी हुई है होड़। =============================== अपनी - अपनी...