सिंधी नाटक उत्सव 2026 : नाटक "एक्सीडेंटल हसबैंड" का मंचन
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली : सिंधी नाटक उत्सव 2026 के तहत दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में हास्य नाटक एक्सीडेंटल हसबैंड का मंचन हुआ। नाटक मे मनोरंजन की सभी विधाएँ मौजूद थी पति पत्नी की नोक झोक, जीजा साले की मस्ती, गीत संगीत नृत्य इन सब ने दर्शकों को आकर्षित किया। नाटक मे मुख्य पात्र कमलेश कपूर अपनी पत्नी और साले के अलावा उसके घर उपरी तल पर रहने वाली एक अधेड़ महिला कमलेश कपूर से भी परेशान था। ऊपर रहने वाली कमलेश के घर आने वाली हर चीज और लोग पहले नीचे वाले कमलेश कपूर के घर आ जाते थे जिससे उत्पन्न परिस्थितियां दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थी। नाटक के सभी पात्रों राजन झांगियानी, शीतल मारवाह, ज्योति मंगलानी, योगिता वासवानी, मनीष गुनवानी, हर्षा वासू, संजय मंघनानी, रूपाली चावला, भावना राज, रश्मी लालवानी, दलीप गुलाबानी एवं बाबू बाई ने अपने अभिनय से नाटक को और मनमोहक बना दिया। नाटक के लेखक व निर्देशक डा. दीपक गुरनानी ने सभी दर्शकों तथा सिंधी अकादमी सचिव डा. रमेश लाल का आभार व्यक्त किया।