आयकर विभाग,जयपुर ने किया फिट इंडिया के समर्थन में साइक्लोथॉन का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | 24 जुलाई को मनाए जाने वाले 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयकर विभाग, जयपुर द्वारा प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान, जयपुर सुमित कुमार के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा फिट इंडिया आंदोलन के समर्थन में एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
साइक्लोथॉन को आयकर कार्यालय, स्टैच्यू सर्किल, जयपुर से प्रधान आयकर आयुक्त रितेश परमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त मनोज कुमार महर, आयकर आयुक्त अनिल कुमार भारद्वाज, आयकर आयुक्त एकता जैन, आयकर आयुक्त शैलेन्द्र शर्मा, आयकर आयुक्त तथा गौतम सिंह, अपर आयकर आयुक्त,जयपुर उपस्थित रहे।
साइक्लोथॉन जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर पुनः प्रारम्भिक स्थल पर पहुँची। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नियमित साइक्लिंग को स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताया। 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ज्योति नगर एवं मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों में चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
तथा सप्ताह के दौरान जयपुर के चयनित विद्यालयों में भी ऐसी प्रतियोगिताएँ आयोजित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्योति नगर एवं मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों तथा विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार