डॉ.बी.लाल इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए हुआ 'आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर, डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में नवप्रवेशित एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी एवं एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. तरुणा मदान गुप्ता, साइंटिस्ट ‘जी’ एवं प्रमुख, इंडियन क्लिनिकल ट्रायल एंड एजुकेशन नेटवर्क , डिवीजन ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), दिल्ली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. बी. लाल गुप्ता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बी. लाल ग्रुप तथा प्रो. एन. के. लोहिया, एमेरिटस प्रोफेसर–NAMS, NASI सीनियर साइंटिस्ट, सचिव, NASI राजस्थान चैप्टर एवं अध्यक्ष, ISSRF कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. अपर्णा दत्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, बीआईबीटी ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, फैकल्टी सदस्यों एवं रिसर्च असिस्टेंट्स का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, प्रतिबद्धता एवं स्पष्ट उद्देश्य के साथ अपनी स्नातकोत्तर शैक्षणिक यात्रा प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डॉ. तरुणा मदान गुप्ता का “विकसित भारत: मेडटेक इकोसिस्टम को गति प्रदान करने की योजना, रणनीतियाँ एवं प्रयास” विषय पर मुख्य व्याख्यान रहा। उन्होंने भारत के उभरते मेडटेक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए अंतरविषयी शिक्षा, स्वदेशी नवाचार तथा शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संगठनों, उद्योग जगत एवं नीति-निर्माताओं के बीच सहयोग के महत्त्व को रेखांकित किया। 
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. बी. लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। प्रो. एन. के. लोहिया ने उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।
डॉ. सुदीप्ति अरोड़ा, डायरेक्टर–रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन ने विद्यार्थियों को बीआईबीटी के अनुसंधान, विकास एवं नवाचार इकोसिस्टम से परिचित कराया तथा उन्हें शोध परियोजनाओं और अंतरविषयी पहलों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बीआईबीटी की शैक्षणिक, अनुसंधान, नवाचार एवं करियर-विकास व्यवस्था से परिचित कराया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली