परासिया में कपड़ा बैंक कलेक्शन पॉइंट,सेवा में जुड़े नए सदस्य
० संवाददाता द्वारा ० छिंदवाड़ा : परासिया-सेवा,सहयोग और सामाजिक सरोकारों के लिए संचालित कपड़ा बैंक द्वारा छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में एक नवीन कलेक्शन पॉइंट का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को वस्त्र सहायता उपलब्ध कराना और संगठन की सेवा गतिविधियों का विस्तार करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह सचिव एवं जिला कलेक्शन प्रभारी विनोद सोनू पाटिल, जिला अध्यक्ष ललिता मनी सरवैया एवं उपाध्यक्ष डॉ. सविता चौरे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र वर्मा के विशेष सहयोग से संगठन को एक मिनी बस की सुविधा प्राप्त हुई, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा कार्य को सशक्त बनाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा सरसाम की सेवा-निष्ठा और सक्रिय नेतृत्व के परिणाम स्वरूप परासिया में इस कलेक्शन पॉइंट की स्थापना संभव हो सकी। कार्यक्रम में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अनेक नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इनमें प्रमुख रूप से सीमा शुक्ला, नीतू सिंह ठाकुर, कमला डहरिया, फिरोजा खान, नीतू मस्तकार, शिव्र स...