दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो लेडीज़ सूट,साड़ी,लहंगा,रेडीमेड गारमेंट्स कलेक्शन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में देश भर के सूट, साड़ी , लहंगा, रेडीमेड गारमेन्ट्स व टेक्सटाइल्स व्यवसाय को प्रमोट करने के उद्देश्य से जुड़े व्यापारियों की ओर से दो दिवसीय “दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो “( Delhi Tuff Ethnic Expo) फैशन एग्ज़िबिशन प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में लगने वाले इस एक्सपो में देश भर के टेक्सटाइल व्यापारियों द्वारा अपने लेटेस्ट कलेक्शन की प्रदर्शनी। इस एग्जीबिशन में भारत की पारंपरिक और आधुनिक पोशाकों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा जैसे की सूट, साड़ी, लहंगा और ट्रेंडिंग रेडीमेड गारमेंट्स।
ट्रीयू यूनिटी ग्रुप एसोसिएशन (True unity group Association) के संरक्षक अशोक अग्रवाल अध्यक्ष विकास आहूजा, व सचिव पुनीत आहूजा ने कहा कि यह प्रदर्शनी सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि *महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता* का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि चाँदनी चौक लेडीज़ सूट,साड़ी ,लहंगा व रेडीमेड गारमेंट्स के मैन्युफैक्चरर्स का हब है बावजूद इसके चाँदनी चौक एवं गांधी नगर मार्केट की पह्चान देश के सबसे बड़े होलसेल बाज़ार के रूप में नहीं है । उन्होने कहा कि इस एक्सपो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रेडीमेड गारमेन्ट्स, लेडीज़ सूट , साड़ी , लहंगा आदि के व्यापार को बढ़ाने के साथ चाँदनी चौक मार्किट बाज़ार को भारत देश का सबसे प्रमुख बड़ा बाज़ार घोषित करने का है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास कपूर व प्रमुख व्यापारी नेता मितिन छाबड़ा और कश्मीरी लाल छाबड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य  डिज़ाइनर्स और छोटे व्यापारियों को एक मंच देना  लोगों को क्वालिटी और ट्रेंडी फैशन एक ही जगह पर उपलब्ध कराना और साथ ही एक सुरक्षित व उत्साहपूर्ण वातावरण में शॉपिंग का अनुभव देना। उन्होंने कहा कि चाँदनी चौक लेडीज़ सूट व्यवसाय के मामले में एशिया की सबसे बड़ी मार्केट कहलाती है लेकिन इस मार्केट को अभी तक देश की सबसे बड़ी मार्किट होने का दर्जा नहीं मिला है जो अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है 

उन्होंने कहा कि क़रीब सौ साल पुरानी चाँदनी चौक मार्केट में पूरे देश भर से व्यापारी आते हैं और यहाँ से माल ले जाकर अपने अपने क्षेत्रों में बेचते हैं लेकिन इस मार्केट को भारत की सबसे बड़ी मार्किट होने का दर्जा न मिलने के कारण व्यापारियों में जहाँ निराशा है वही इस बाज़ार में पर्याप्त सुविधाएँ न होने के कारण व्यापारियों में देश भर से आने वाले व्यापारियों ग्राहकों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।

चाँदनी चौक में साड़ियों के प्रमुख व्यापारी अरविन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि 22 और 23 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में लगने वाले दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो में पूरे भारत के अलावा विदेशों से भी व्यापारी शामिल होंगे जिससे इस एक्सपो में लगने वाली रेडीमेड गारमेन्ट्स की लैटसट कलेक्शन प्रदर्शनी से विदेशों में भी भारत का नाम और व्यापार बढ़ सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड