इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 : ओडिशा की समृद्ध विरासत और प्राचीन मूर्तिकला परंपराओं का प्रदर्शन
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली: इस वर्ष के विषय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पर आधारित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में ओडिशा पवेलियन न केवल ओडिशा की समृद्ध विरासत और प्राचीन मूर्तिकला परंपराओं को प्रदर्शित करता है, बल्कि साल 2036 तक ओडिशा के सतत विकास के लिए तैयार किए गए विज़न डॉक्युमेंट के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने वाली राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस पवेलियन के माध्यम से राज्य सरकार ने अपनी विभिन्न जन-केन्द्रित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु किए गए प्रयासों को देश और वैश्विक समुदाय के सामने पेश किया। अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए राज्य के सभी वर्गों के समग्र विकास, प्रगति और आधुनिकता को अपनाने की प्रतिबद्धता इस सुंदर पवेलियन में प्रतिबिंबित होती है। यहां पर कृषि उत्पादों, उत्कृष्ट हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट वस्त्रों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया है। ‘शांति, प्रगति की मुख्य कुंजी’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ संदेशों को आगे बढ़ाते हुए, पवेलियन...