बैंक ऑफ बड़ौदा अलवर क्षेत्र के बगरु में किसान पखवाड़े का आयोजन

० आशा पटेल ० 
अलवर : बैंक ऑफ बड़ौदा, अलवर क्षेत्र के बगरु में किसान पखवाड़े के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन अलवर क्षेत्र के उपमहाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख बाबूलाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा कुल 50.83 करोड़ रुपये से अधिक का कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के अंतर्गत ऋण वितरित किया गया। इनमें केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), पशुपालन, कृषि वाहन, फूड & एग्रो, ग्रामीण उद्यमिता एवं लघु उद्योगों से जुड़े ऋण शामिल रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख बाबूलाल मीणा ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण समृद्धि और किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है एवं उन्होने कृषक जनों को विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं और सेवाओं से अवगत कराया। किसान मेले में बैंक के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख, अधिकारीगण, सरपंच महोदय, स्थानीय गणमान्यजन एवं 250 से अधिक की संख्या में किसान एवं ग्राहकजन मौजूद रहे।

 लाभार्थियों ने बैंक का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रगति के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बैंक ऑफ बड़ौदा की बगरु शाखा के शाखा प्रमुख विकास सैनी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार