संदेश

बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नयी दिल्ली : मुस्तफाबाद के एस एन पैलेस गली नंबर 14 में गयासुद्दीन सैफी के यहां बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की गई । इस ख़िराजे अक़ीदत तकरीब के चीफ़ गेस्ट ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर उमर अहमद इलियासी रहे जिन्होंने दुआएं मग़फ़िरत कराई। इससे पहले मदरसे के बच्चों व कारी मोहम्मद अरशद क़ासमी ने कुरान ख्वानी मुकम्मल की। मरहूम शमीम अहमद सैफी के छोटे भाई एडवोकेट दिलशाद सैफी साहब ने इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की जीवनी पर रोशनी डाली। इस तकरीब की सदारत Haji Mohd Khushnood पति हज्जन सबीला सैफी निगम पार्षद मुस्तफाबाद ने की। निज़ामत ख़ाकसार Irfan Rahi Saidpuri Saifi ने की। ताज़ियती जलसे में दूर दराज से इंजीनियर शमीम अहमद सैफी साहब को ख़िराज ए अक़ीदत पेश करने के लिए बहुत से मशहूर ओ मारूफ़ लोग पहुंचे। तकरीब में बीएसडीसी के सदर प्रधान कल्लू खान सैफी, चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफी,जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी और सरपरस्त मास्टर अली शेर सैफी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

मॉस्को मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने किया राजस्थली एम्पोरियम,जयपुर का दौरा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मॉस्को मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर अनातोलेविच सेरित्स्की ने जयपुर स्थित राजस्थली एम्पोरियम का दौरा किया। इस अवसर पर राजस्थली एम्पोरियम की टीम द्वारा उनका तिलक-चंदन लगाकर भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया।  लेफ्टिनेंट जनरल सेरित्स्की ने एम्पोरियम का भ्रमण किया तथा राजस्थान की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, पारंपरिक कलाकृतियों और हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। यहां प्रदर्शित उत्पादों की कलात्मक बारीकियों, उत्कृष्ट शिल्पकला और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान ने उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार प्राप्त कारीगरों (Awarded Artisans) के साथ भी संवाद किया और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों, शिल्पकला की बारीकियों तथा राजस्थान की समृद्ध कलात्मक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। कारीगरों के साथ हुई इस चर्चा ने राजस्थान की पारंपरिक कला, पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपराओं और स्थानीय कारीगरों के कौशल को समझने क...

राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का अवसर है : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। प्रदेश में हो रहे पंचायत राज चुनाव में प्रचार हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के भवानी मंडी में जनसभा को,उसके पश्चात जिला बारां में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में वोटों का मामूली अंतर था और सभी बड़े शहरों में भाजपा को मिले मत कांग्रेस से कम रहे, जयपुर में 16,600 से अधिक मत से कांग्रेस पार्टी आगे रही, बीकानेर में 5 प्रतिशत, झालावाड़ में 5 प्रतिशत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जिले पाली में कांग्रेस को अधिक मत मिले और भरतपुर में भी भाजपा बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी, किन्तु प्रचण्ड जीत बता रहे हैं। वास्तविकता में तो पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर बोर्ड बनाने में भले ही सफल हो गए, किन्तु जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और अब राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का अवसर आया है। राजस्थान में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है, किसानों को खाद बीज नहीं ...

यूं ही किसी मोड़ पर ' जब कोई मिल जाता है,कोई बिछुड़ जाता है

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  यूं ही किसी मोड़ पर ' जब कोई मिल जाता है,कोई बिछुड़ जाता है या कुछ ऐसा घटित हो जाता है जो अविस्मरणीय हो,तब यह हृदय द्रवित होता है,भावनाएं उद्वेलित होती हैं और रचना का जन्म होता है , जो भाव हृदय से प्रस्फुटित होकर, शब्द बनकर काग़ज़ पर उतरते हैं,वो ईश्वर - प्रदत्त साक्षात् रचना होती है, ठीक नवजात शिशु की भांति,मैं इस रचना क्रम से बहुत प्यार करती हूँ। यह काव्य संग्रह विभिन्न भावनाओं का ऐसा ही समुच्चय है। इस पुस्तक की कविताएं आपके समक्ष  माँ की चप्पल से से जब बाहर होने लगा बेटी का पैर तभी से लड़की उस घर के लिए हो गई ग़ैर! चिंता के दर्द में डूब गया परिवार देखो भाई जल्दी कोई घरबार ! सुन - सुन कर ऐसी बातें लड़की की हो गई बेचैन रातें क्या ये उसका नहीं है घर क्या होगा? लगा रहता था डर क्या ? झूठा प्यार था, जो अब तक इस घर में मिला ! कैसा है? ये सिलसिला कैसी ये विडंबना ? कैसा ये प्रपंच ? जीवन का कुछ नाटक इस घर में किया है अब ढूंढो दूसरा मंच! ( मॉड्यूलर किचन ) मॉड्यूलर किचन बनवाना है ढूंढ रही हूँ कारीगर! करती हूँ बात दिन - प्रतिदिन! पूछती हूँ दाम लकड़ी का, सीमेंट...

फिजी के शिविर में 650 फिजी विकलांगों को जयपुर फुट लगेगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | फिजी द्वीप में जयपुर फुट के शिविर में 650 फिजी के विकलांगों का पुर्नवास कर उन्हें चलने फिरने योग्य बनाया जा रहा है। फिजी की राजधानी सुवा के ट्रमे हॉस्पिटल के शिविर में फिजी के चिकित्सा मंत्री डॉ. रातू एन्टोनियो राबिकी लालाबालानू, फिजी स्थित भारत के उच्चायुक्त सुनीत मेहता तथा जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) के अध्यक्ष सतीश मेहता उपस्थित रहे।  समारोह में उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने कहा कि फिजी के चिकित्सा मंत्री की समारोह में उपस्थिति भारत और फिजी की मैत्री को जहाँ दर्शाती हैं वहीं गत वर्ष फिजी के प्रधान मंत्री जब भारत के दौरे पर आये थे तब का जयपुर फुट के शिविर का आयोजन फिजी में करने का वचन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पूरा किया हैं। उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तकनीशियों को भी धन्यवाद दिया | भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष सतीश मेहता ने जयपुर फुट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 29 देशों में इसी तरह के शिविर लगाए ज...

IHGF दिल्ली मेला-ऑटम 2026 : डिजिटल प्लेटफॉर्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं : गिरिराज सिंह,केंद्रीय कपड़ा मंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली : हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से 13 से 17 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2026 का केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत सरकार के विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भी उपस्थित थे । केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने ईपीसीएच को आईएचजीएफ को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने, दुनिया भर से खरीदारों, डिजाइनरों और उद्योग के नेताओं को आकर्षित करने के लिए प्रमुख व्यापार आयोजनों के लिए एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय स्थल के रूप में उभरने के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट की भी सराहना की । उन्होंने कहा आईएचजीएफ दिल्ली मेले की यात्रा भारत की प्रगति को ठीक उसी तरह दर्शाती है, जैसे इंडिया एक्सपो सेंटर का विकास उत्तर प्रदेश की वृद्धि और विकास को उजागर करता है। गिरिराज सिंह ने खरीदारों और प्रदर्शकों की बढ़ती भागीदारी पर संतोष जाहिर करते हुए मेले के शुल्क में हुई बड़ी कटौती की सराहना की, जिससे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं । उन्ह...

मिरे एसेट शेयरखान ने भारतीय निवेशकों को 10,000 से अधिक यूएस स्टॉक और ईटीएफ उपलब्ध कराए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई : मिरे एसेट शेयरखान ने भारतीय निवेशकों के लिए मिरे एसेट गिफ्ट शेयरखान पेश किया, जो उन्हें अमेरिका में निवेश करने में समर्थ बनाता है। इसकी मदद से भारतीय निवेशक गिफ्ट सिटी में भारत के इंटरनेशनल फाईनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) के माध्यम से अमेरिका में लिस्टेड स्टॉक और ईटीएफ में निवेश कर सकेंगे। यह पेशकश निवेशकों को आरबीआई की लिबरलाईज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) का अनुपालन करते हुए ग्लोबल मार्केट्स में हिस्सा लेने का सुविधाजनक और रैगुलेटेड अवसर प्रदान करेगी। रेजिडेंट भारतीय निवेशक एलआरएस फ्रेमवर्क के अंतर्गत हर पैन नंबर के लिए एक वित्तीय वर्ष में 250,000 अमेरिकी डॉलर तक का निवेश कर सकेंगे। इस पेशकश का संचालन मिरे एसेट कैपिटल मार्केट्स (आईएफएससी) प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। आईएफएससीए ब्रोकर डीलर रजिस्ट्रेशन और एक पार्टनर के सहयोग से यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को 10,000 से अधिक अमेरिकी स्टॉक और ईटीएफ उपलब्ध कराएगा। वो 2,500 से अधिक फ्रैक्शनल स्टॉक और ईटीएफ में निवेश कर सकेंगे। निवेश की शुरुआत 1 अमेरिकी डॉलर से होगी। इस पेशकश का लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब भारतीय...