बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली : मुस्तफाबाद के एस एन पैलेस गली नंबर 14 में गयासुद्दीन सैफी के यहां बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की गई । इस ख़िराजे अक़ीदत तकरीब के चीफ़ गेस्ट ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर उमर अहमद इलियासी रहे जिन्होंने दुआएं मग़फ़िरत कराई।
इससे पहले मदरसे के बच्चों व कारी मोहम्मद अरशद क़ासमी ने कुरान ख्वानी मुकम्मल की। मरहूम शमीम अहमद सैफी के छोटे भाई एडवोकेट दिलशाद सैफी साहब ने इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की जीवनी पर रोशनी डाली। इस तकरीब की सदारत Haji Mohd Khushnood पति हज्जन सबीला सैफी निगम पार्षद मुस्तफाबाद ने की।
निज़ामत ख़ाकसार Irfan Rahi Saidpuri Saifi ने की। ताज़ियती जलसे में दूर दराज से इंजीनियर शमीम अहमद सैफी साहब को ख़िराज ए अक़ीदत पेश करने के लिए बहुत से मशहूर ओ मारूफ़ लोग पहुंचे।
तकरीब में बीएसडीसी के सदर प्रधान कल्लू खान सैफी, चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफी,जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी और सरपरस्त मास्टर अली शेर सैफी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास