आगाध फाउंडेशन,ज़ोमैटो एवं समग्र सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण
० आशा पटेल ०
जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आगाध फाउंडेशन द्वारा ज़ोमैटो एवं समग्र सेवा संघ के सहयोग से दुर्गापुरा, जयपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर ज़ोमैटो के कर्मचारियों, आगाध फाउंडेशन के युवा सदस्यों तथा समग्र सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
आगाध फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था वर्ष 2026 में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत मानसून आने से पूर्व इस वर्ष हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था समाज के विभिन्न वर्गों, कॉर्पोरेट संगठनों एवं युवाओं को इस जन-अभियान से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की बेहद गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ- साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
टिप्पणियाँ