सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अमित कुमार एवं टीम को 10.50 लाख रुपए का पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। कुमारप्पा ग्राम स्वराज संस्थान के निदेशक डॉ. अमित कुमार एवं उनकी टीम को सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सोशल इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में 10 लाख 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दिनेश कुमार अग्रवाल एवं सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जर्मनी स्थित संस्था वेल्थ हैंगर हाईलीफ एवं यूरोपियन यूनियन की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता में डॉ. अमित कुमार और उनकी टीम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक संस्थाओं की ओर से कुमारप्पा ग्राम स्वराज संस्थान के निदेशक डॉ. अमित कुमार एवं उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
उन्होंने बताया कि कुमारप्पा ग्राम स्वराज संस्थान की स्थापना 4 जनवरी 1967 को प्रख्यात गांधीवादी विचारक प्रोफेसर जे.सी. कुमारप्पा की 75वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह एक जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला गैर-सरकारी संगठन है, जो गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप ग्रामीण विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास