अमर संदेश द्वारा " पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” पर सेमिनार एवं ‘उत्तराखंड महोत्सव ’काआयोजन

० योगेश भट्ट ०  
नई दिल्ली। अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा “ पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी” विषय पर सेमिनार तथा ‘उत्तराखंड महोत्सव संस्कृति सम्मान–2026’ का आयोजन दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पत्रकारिता एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में दुर्गा सिंह भंडारी पूर्व पूर्व अधिकारी भारत सरकार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिपाल रावत, भाजपा नेता अर्जुन राणा, एडवोकेट हरीश गोला, प्रवीण शर्मा, उद्यमी पी.सी. नैनवाल उद्यमी, मदन मोहन सती (मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार), अमर संदेश के सलाहकार महेश चंद्रा, सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार वीरेंद्र सिंह राई नेगी, पूजा त्रिपाठी, रश्मि सिंह (कथक), भाजपा नेता अर्जुन सिंह राणा, कुलवंत सिंह नेगी, सोहबन सिंह, सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह राई नेगी ने अपने लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे से जुड़ी हैं, इसलिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है। रश्मि सिंह (कथक) एवं अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बच्चों के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।
सेमिनार में पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे दुर्गा सिंह भंडारी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व का मूल प्रश्न है। हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत अपनाने और वृक्षारोपण को जन-अभियान बनाना होगा। इस मौके पर हरिपाल रावत ने कहा, “आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा नेता अर्जुन राणा ने कहा,कि “पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। जगह-जगह सेमिनार और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। हरीश गोला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
प्रवीण शर्मा एवं पी.सी. नैनवाल ने भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने, सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं संस्कृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ,तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधे भी भेंट किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में नीरा झा, अनु झा एवं निम्मी ठाकुर सहित अन्य सहयोगियों का जैसे दीप कुमार (पत्रकार), राजू बोरा (पत्रकार), दीप सिलोडी, मयंक चौहान, स्वयं चौहान एवं सुमित कुमार ,पूजा कुमारी का भी सहयोग रहा। सहयोगी संस्थाओं भारतीय जीवन बीमा निगम एवं Engineers India Limited के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अमर संदेश समाचार पत्र के सलाहकार महेश चंद्रा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। अमर संदेश के संपादक अमरचंद ने भी उपस्थित अतिथियों, कलाकारों, बच्चों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। इस मौके पर कई कलाकारों और बच्चों को संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज बावडी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

तनिषा द्वारा विवादित और भड़काऊ बयानों पर सर्व किन्नर समाज का विरोध