नव दशकोत्सव एग्जीबिशन रहेगी आकर्षण का केंद्र- मेहमानों को सौर ऊर्जा से बना सात्विक भोजन परोसा जाएगा
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। वैश्विक शिखर सम्मेलन में अध्यात्म, पर्यावरण, धर्म-संस्कृति से लेकर विश्व शांति और विश्व नवनिर्माण आदि विषयों पर विद्वानों द्वारा चिंतन-मंथन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी जाएंगी। इसमें इंदौर के शक्ति निकेतन होस्टल की कुमारियां की प्रस्तुति मनमोहक रहेगी। इन प्रस्तुतियों में देवी महिमा, शिव तांडव, देशभक्ति से लेकर नशामुक्ति का संदेश शामिल रहेगा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 23 से 26 अक्टूबर तक चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से छह हजार से अधिक मेहमान भाग लेंगे।सम्मेलन का शुभारंभ 24 अक्टूबर को होगा। आने वाले मेहमानों को सौर ऊर्जा से बना सात्विक भोजन परोसा जाएगा। महाराष्ट्र के युगांधर वाद्य पाठक प्रतिष्ठान के कलाकार ग्रांड नाद उत्सव की प्रस्तुति देंगे। 90 ब्रह्माकुमारीज़ नाम से सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि पहली बार प्रकाश स्तंभ पर ब्रह्माकुमारीज़ की स्थापना वर्ष 1936 से लेकर अब तक 2...