जेईई एडवांस्ड में एलन जयपुर का प्रदर्शन एलन के प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉप किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने परिणाम घोषित होने के बाद बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। 
वहीं रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया तथा चयनिका मंडल ने AIR 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।
अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी एलन जयपुर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

 JEE Adv 2026 प्रखर शर्मा (AIR)69 रैंक हासिल की। इन रिजल्ट्स के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दिए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स रहे है, इसके साथ टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने की। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। श्रेष्ठता के दौर को जारी रखते हुए एलन के ही क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की।

 ऑल इंडिया गल्र्स टोपर आरोही देशपांडे भी एलन कोटा क्लासरूम से है। आरोही ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त की है। इसके साथ ही एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स से यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन में बेस्ट रिजल्ट दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार