नवाचार और परंपरा के संगम से विकसित भारत के निर्माण पर युवाओं का महामंथन

० संत कुमार गोस्वामी ० 
सारण : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत सारण इकाई एवं मंत्रालय की नोडल एजेंसी फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 – यंग प्रोफेशनल्स राउंडटेबल का आयोजन भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय इनोवेशन विद ट्रेडीशन बिल्डिंग ए मॉडर्न भारत रहा।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार विनय कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता स्वामी अतिदेवानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व समन्वयक रासेयो डॉ विद्या वाचस्पति त्रिपाठी ने युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, सेवा भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राउंडटेबल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के पैनलिस्ट अभिषेक अरुण प्रिया सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए नवाचार, उद्यमिता, मीडिया की भूमिका तथा युवाओं की नीति-निर्माण में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन एवं मॉडरेटर रतिकेश पूर्णोदय द्वारा किया गया। उन्होंने संवाद को प्रभावी दिशा देते हुए विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों के विचारों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना, सामाजिक संगठनों एवं युवा समूहों के प्रतिनिधियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में माई भारत फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मंटू कुमार यादव ने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सचिव रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, अर्पिता राज, रौशनी कुमारी , मंजीत कुमार, कुंदन कुमार, 

संजय कुमार ,सुमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मकेश्वर पंडित, मेरा युवा भारत सारण इकाई से करण कुमार कुशाग्र कुमार प्रकाश कुमार रवि कुमार कुणाल कुमार विकास कुमार श्रेया श्रुति सुमन कुमारी सचिन कुमार चौरसिया प्रीति कुमारी अविनाश कुमार तिवारी इत्यादि उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित