रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर रिलीज ! प्यार, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमाई सफर

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई : फर्स्ट लुक पोस्टर और रोमांचक टीज़र से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' फ़िल्म रिलीज़ कर दिया गया है। एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई । फ़िल्म की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
इसके बाद कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी एक दिलचस्प लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और रहस्य को और भी गहरा बना देती है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, छिपे हुए राज़, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खतरनाक सच्चाइयों की झलक सामने आती है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और रोमांच से भरपूर कहानी ट्रेलर को और भी खास बनाते हैं। 
'रहूं मैं तेरे रूबरू' एक ऐसी कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, संगीत और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और थिएटर में एक शानदार मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल हैं। वहीं, आर्या कुमार और हिमांशु तिवारी ने क्रिएटिव डायरेक्शन संभाला है। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है।
फिल्म का संगीत सोनू राव ने दिया है और गीत शब्बीर सर्वे ने लिखे हैं। हिमांशु तिवारी ने फिल्म का संपादन किया है, जबकि फिल्म के रोमांच और भावनात्मक माहौल को और प्रभावशाली बनाने के लिए बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राव ने तैयार किया है। अपने शानदार विजुअल्स, दमदार परफॉर्मेंस, यादगार संगीत, दिलचस्प लव ट्रायंगल और रहस्य से भरपूर कहानी है फ़िल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' ने दर्शकों को देखना चाहिए फ़िल्म PRO संत कुमार गोस्वामी है l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार