संदेश

जयपुर में 17 से 19 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट,20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होगा मारवाड़ ट्रैवल मार्ट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान की ओर से जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट और जोधपुर में पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट की तैयारियों को लेकर स्टेकहोल्डर्स मीट आयोजित हुई। राजस्थान के पाली ज़िले के बाली में आरामगाह जवाई रिजॉर्ट एंड स्पा, कोटड़ा बोया में आयोजित मीट में जवाई, रणकपुर, घाणेराव, पाली और सिरोही क्षेत्र से करीब 95 पर्यटन हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाली जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि जवाई की पहचान को केवल लेपर्ड सफारी तक सीमित न रखते हुए क्षेत्र की अन्य पर्यटन संभावनाओं को भी प्रभावी रूप से मार्केट में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने जवाई के पर्यटन विकास और व्यापक मार्केटिंग पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। राजस्थान पर्यटन के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और पर्यटन विभाग की भूमिका एक सुविधाकर्ता की है, जबकि पर्यटन उद्योग को आगे ब...

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू प्लेसमेंट 2026 : 200+ छात्रों को ₹10 लाख से ऊपर का पैकेज

चित्र
० आशा पटेल ०  पुणे: एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू), पुणे में साल 2026 का प्लेसमेंट सीजन बेहद सफल रहा। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और छात्रों की प्रतिभा पर उद्योगों के भरोसे को दर्शाते हुए इस बार रिकॉर्ड 750 प्रमुख कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। इस सीजन के दौरान आईटी , कोर इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, एनर्जी, एफएमसीजी और बीएफएसआई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 2500 से अधिक छात्रों का चयन किया गया। पिछले कुछ वर्षों में कैंपस का दौरा करने वाली कंपनियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह विश्वविद्यालय की व्यापक उद्योग पहुंच और तकनीकी, विश्लेषणात्मक व समस्या-समाधान आकलनों में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। संगठनों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत में ही छात्रों के साथ जुड़कर उनकी पेशेवर परिपक्वता और तैयारियों पर गहरा विश्वास जताया। इस प्लेसमेंट सीजन में भाग लेने वाले में अमेज़न, एनवीडिया , शेवरॉन इंजीनियरिंग, जेपी मॉर्गन, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्गन स्टेनली, आईबीएम, ओरेकल, कमिंस, पैकार , बेकर ह्य...

REC ने मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट में आंतरिक टूर्नामेंट आयोजित करके खेल भावना के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिए इन खेलों का आयोजन किया गया। समारोहों की शुरुआत इनडोर प्रतियोगिताओं में शतरंज टूर्नामेंट में 16 प्रतिभागियों के बीच रणनीतिक मुकाबले हुए, जबकि टेबल टेनिस स्पर्धा में 12 खिलाड़ियों ने बेहतरीन और तकनीक का प्रदर्शन किया। इन उत्सवों में टीम ऊर्जा (मेन इन ब्लू) और टीम शक्ति (मेन इन रेड), जिनमें कुल 28 खिलाड़ी शामिल थे। शानदार टीमवर्क और ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दिखाते हुए, टीम शक्ति ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजीत श्रीवास्तव ने नेतृत्व करते हुए, टीम शक्ति के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में टेबल टेनिस टूर्नामेंट और क्रिकेट मैच दोनों में सक्रिय रूप से भाग लिया और मैच का विजयी शॉट लगाया। इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा खेल अनुशासन, रणनीतिक सोच और दृ...

पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं पूर्व प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने कांग्रेस को दिया झटका आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं वार्ड संख्या 125 से पूर्व नगर निगम प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। मोहम्मद कलीम ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के साथ ही आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 119 से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्होंने आम आदमी पार्टी की जनहितैषी राजनीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी के साथ काम करने का निर्णय लिया है। वहीं, वार्ड संख्या 125 से पूर्व में नगर निगम चुनाव लड़ चुके शौकत कुरैशी ...

पवित्रता के पावन पर्व रक्षाबंधन पर दीदियों ने बांधा परमात्म रक्षा सूत्र

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान शांतिवन में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ दीदियों ने भाइयों को परमात्म रक्षासूत्र बांधकर अपने जीवन को सदा पवित्रता के बंधन में बांधने और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प कराया। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि यदि हम अपना सर्वस्व परमात्मा पर न्यौछावर कर देते हैं तो फिर वह हमारी रक्षा करता है। फिर परमात्मा की जिम्मेदारी हो जाती है। यदि परमात्मा शिव बाबा को अपना बना लिया तो जीवन में कुछ पाना शेष नहीं रह जाता है। रक्षा बंधन हमें जीवन में सदा पवित्र विचारों को अपनाने, पवित्रता के बंधन में बंधने और जीवन में बुराइयों से दूर रहने का संदेश देता है। संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि परमात्मा हम सभी मनुष्य आत्माओं को पवित्रता का जीवन बनाने का दिव्य संदेश देकर नई सतयुगी दुनिया में जाने के लायक बनाते हैं। सतयुग में प्रकृति के पांचों तत्व संतुलित अवस्था में रहते हैं जो सदा सुखदायी होते हैं। आज प्रकृति के पांचों तत्वों का संतुलन बिगड़ गया है। इसके चलते प्राकृतिक आपदाएं...

बच्चे पढ़ना अक्षरों से नहीं, बल्कि अर्थ और अनुभव से शुरू करते हैं

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे  ०  बच्चों की सीखने की प्रक्रिया उसके घर से ही शुरू ही जाती है एक वर्ष की उम्र से ही वह भाषा पहचानने लगता है एवं बोले हाए शब्दों को समझ कर उसका कुछ उत्तर या प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है, उसका यह प्रतिक्रिया हँसना, मुस्कुराना, पलके झपकना, या कुछ शब्दों या वर्णों में हो सकता है, समय के साथ बच्चों की समझ बढ़ते जाती है। विद्यालय आने से पहले ही बच्चा अपने घर, परिवार और आसपास के वातावरण से बहुत कुछ सीख चुका होता है।  स्कूल उन सभी पूर्व अनुभवों को एक आकार प्रदान करता है। बच्चा लोगों की बातचीत सुनता है, शब्दों का अर्थ समझता है, अपनी बात कहता है, कहानी सुनता है, गीत गाता है, चित्र पहचानता है और अपने आसपास लिखी हुई कई चीजों को देखकर पहचानना शुरू कर देता है। इसलिए बच्चे को पढ़ना सिखाने की शुरुआत उसके पहले से मौजूद अनुभवों और समझ से ही होनी चाहिए। पढ़ना केवल अक्षरों को पहचान लेना नहीं है, बल्कि लिखे हुए शब्दों और वाक्यों का अर्थ समझना है। जब बच्चा पढ़े हुए को अपने अनुभव से जोड़ पाता है, तभी पढ़ना उसके लिए अर्थपूर्ण बनता है।  बच्चे पढ़ना कैसे सीखते ह...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते हुए देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित करने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने ...