संदेश

25 वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे का समाधान, बिहार एवं झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली में अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं सी.आर.पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री; सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, विजय कुमार चौधरी, उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री की उपस्थिति में बिहार सरकार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारा हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर समझौता ज्ञापन पर सी.आर.पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री; सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार ने हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित वर्षों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वर्ष 1973 में हुए बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल उपलब्ध 14.25 मिलियन एकड़ फीट (MAF) जल में से उत्तर प्रदेश को 1.25 मिलियन एकड़ फीट, मध्य प्रदेश को 5.25 मिलियन एकड़ फीट तथा एकीकृत बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल आवंटित किया गया था। वर्ष 2000 में झारखण्ड के अलग राज्य के रूप में गठन के पश्चात बिहार एवं झारखण्ड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे ...

मधु विहार की बदहाली पर सातों ब्लॉकों के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। पालम विधानसभा क्षेत्र के मधु विहार वार्ड में नागरिक समस्याओं को लेकर आर.डब्ल्यू.ए. के तत्वावधान में सातों ब्लॉकों की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जनसभा में सीवर ओवरफ्लो, दूषित एवं गंदे पानी की आपूर्ति, जलभराव, खराब गलियों एवं सड़कों, डीप सीवर से उत्पन्न गंभीर खतरे तथा बढ़े हुए पानी के बिलों जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। निवासियों ने कहा कि बार-बार शिकायतों और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। आर.डब्ल्यू.ए. के प्रधान रणवीर सिंह सोलंकी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब आश्वासनों से संतुष्ट होने वाली नहीं है। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे मधु विहार के लोगों को अब जवाब चाहिए और स्थायी समाधान चाहिए। सोलंकी ने कहा कि यदि सातों ब्लॉकों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के निवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन ...

विकास की अंधी दौड़ और अस्तित्व के संकट के बीच खड़ी मानव सभ्यता

चित्र
० डा० संजय राणा ०  मानव सदियों से प्रकृति पर विजय प्राप्त करने का सपना देखता आया है। प्रकृति की शक्तियों को अपने नियंत्रण में करने और उसके संसाधनों पर राज करने की इच्छा शायद मानव स्वभाव का हिस्सा बन चुकी है। उसने जंगलों को काटकर शहर बनाए, नदियों को बांधा, पहाड़ों को काटकर सड़कें और सुरंगें बनाईं, समुद्र को पीछे हटाकर बस्तियां बसाईं और विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से यह भ्रम पाल लिया कि वह प्रकृति को अपने अनुसार चला सकता है। लेकिन इसी यात्रा में वह एक मूल सत्य भूल गया कि—“प्रकृति से मानव है, न कि मानव से प्रकृति। विश्व में न जाने कितनी सभ्यताएं आईं और इतिहास का हिस्सा बन गईं। साम्राज्य बने, उनका विस्तार हुआ और फिर वे समाप्त हो गए। शहर बसे और उजड़ गए। लेकिन इन सभी सभ्यताओं में यदि दो समानताएं दिखाई देती हैं तो पहली है—मानवीय स्वभाव और दूसरी है—प्रकृति की अपनी व्यवस्था। मानव बार-बार प्रकृति को चुनौती देता रहा और प्रकृति ने बार-बार उसे उसकी सीमाओं का एहसास कराया। आज आधुनिक सभ्यता भी शायद उसी निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। अंतर केवल इतना है कि इस बार मानव ने जो जाल बुना है, वह पहले से कहीं अध...

लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण "वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026" से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से गढ़वाल भवन, दिल्ली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी माता उषा सजवाण पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण जोकि  गढवाल भवन के काय॔कारणी सदस्य भी है ने बेटी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं तथा देवेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्यों और समाज के लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शेवता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने परिश्रम और लगन से परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की...

हरेला महोत्सव : दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी एवं पर्यावरण गौरव सम्मान 2026 समारोह

० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अमर संदेश समाचार पत्र पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी और पर्यावरण गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीति से जुड़े लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे कई लोगों को "पर्यावरण गौरव" सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , राज्य आंदोलनकारी हरिपाल रावत , के सी पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों को भी अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस पर अवसर पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष लता गुप्ता, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद बछेदी भी इस आयोजन में पहुंचे अमर संदेश समाचार पत्र के संपादक अमरचंद लगातार कई साल से इस तरह के आयोजन करत...

जियो ने यूपी-उत्तराखंड में जोड़े 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूज़र

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मेरठ : रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के टेलीकॉम बाजार में एक दशक से भी कम समय में 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूज़र जोड़ लिए हैं। जियो ने 5 सितंबर 2016 को कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया था। पहले ही महीने यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में उसके 17.4 लाख मोबाइल यूज़र हो गए थे। ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जून 2026 तक यह संख्या बढ़कर 7.10 करोड़ पहुंच गई। बताते चलें कि यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में उत्तर प्रदेश पश्चिम व उत्तराखंड शामिल है। जियो यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट, दोनों सर्विस एरिया में अलग-अलग भी नंबर वन है और दोनों को मिलाकर भी सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है। जून 2026 में यूपी ईस्ट में उसके 4.48 करोड़ और यूपी वेस्ट में 2.62 करोड़ मोबाइल यूज़र थे। दोनों क्षेत्रों के कुल 17.85 करोड़ वायरलेस मोबाइल कनेक्शन में जियो की हिस्सेदारी करीब 39.8 फीसदी थी। जुलाई में भी जियो ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और उसका संयुक्त ग्राहक आधार बढ़कर करीब 7.13 करोड़ हो गया। जियो की बढ़त केवल मोबाइल तक सीमित नहीं रही। कंपनी के मुताबिक यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट में 38 लाख से ज्यादा घर और...

जेकेएलयू में ‘परिचय 2026’ का आयोजन, पढ़ाई के साथ छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी ने अपने नए छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स कार्यक्रम ‘परिचय 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, फैशन और अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।  ‘परिचय 2026’ पिछले महीने आयोजित यूनिवर्सिटी के इंडक्शन प्रोग्राम ‘आरंभ 2026’ के बाद छात्रों की नई यात्रा का अगला पड़ाव रहा। ‘आरंभ’ के दौरान छात्रों को यूनिवर्सिटी की पढ़ाई, सुविधाओं, अवसरों और सहयोग व्यवस्था से परिचित कराया गया था। ‘परिचय’ ने उन्हें पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी रुचियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना और वरिष्ठ शिक्षाविदों के संबोधन से हुई। इसके बाद छात्रों ने डांस परफॉर्मेंस, रैंप वॉक और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। बैंड ‘अदर्स एंड पोएट्री’ की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा पुरस्कार वितरण और डीजे नाइट का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेकेएलयू के वाइस चांसलर डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा, “जेकेएलयू में हम छात्रों को अपनी र...