जेकेएलयू में ‘परिचय 2026’ का आयोजन, पढ़ाई के साथ छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच
जयपुर : जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी ने अपने नए छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स कार्यक्रम ‘परिचय 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, फैशन और अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। ‘परिचय 2026’ पिछले महीने आयोजित यूनिवर्सिटी के इंडक्शन प्रोग्राम ‘आरंभ 2026’ के बाद छात्रों की नई यात्रा का अगला पड़ाव रहा। ‘आरंभ’ के दौरान छात्रों को यूनिवर्सिटी की पढ़ाई, सुविधाओं, अवसरों और सहयोग व्यवस्था से परिचित कराया गया था। ‘परिचय’ ने उन्हें पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी रुचियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना और वरिष्ठ शिक्षाविदों के संबोधन से हुई। इसके बाद छात्रों ने डांस परफॉर्मेंस, रैंप वॉक और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। बैंड ‘अदर्स एंड पोएट्री’ की लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा पुरस्कार वितरण और डीजे नाइट का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर जेकेएलयू के वाइस चांसलर डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा, “जेकेएलयू में हम छात्रों को अपनी रुचियों को आगे बढ़ाने, खुलकर अपनी बात और प्रतिभा सामने रखने तथा कक्षा से बाहर मिलने वाले अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ‘परिचय’ जैसे कार्यक्रम इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारा मानना है कि छात्रों का संपूर्ण विकास तभी संभव है, जब पढ़ाई के साथ रचनात्मकता, जिज्ञासा, आपसी सहयोग और खुद को अभिव्यक्त करने के अवसर भी मिलें।कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्र अनिरुद्ध वर्धन सिंह को ‘मिस्टर फ्रेशर’ और गोरांगी पारीक को ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया। वहीं, नमय गुप्ता और प्रियम गोयल को ‘डांस किंग’ और ‘डांस क्वीन’ का खिताब मिला। प्रांशवे पुरोहित ने ‘शो स्टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया। ‘परिचय 2026’ के माध्यम से यूनिवर्सिटी ने इस सोच को आगे बढ़ाया कि छात्रों की पहचान केवल उनकी पढ़ाई तक सीमित नहीं होती। उनकी अलग-अलग रुचियां, शौक, प्रतिभाएं और सपने उनके व्यक्तित्व को बेहतर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
140 साल पुराने जेके समूह की पहल जेकेएलयू शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा दे रही है। यूनिवर्सिटी अपने डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के जरिए अकादमिक शिक्षा को उद्योग की जरूरतों और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने पर जोर देती है।
140 साल पुराने जेके समूह की पहल जेकेएलयू शिक्षा में नए प्रयोगों को बढ़ावा दे रही है। यूनिवर्सिटी अपने डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के जरिए अकादमिक शिक्षा को उद्योग की जरूरतों और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने पर जोर देती है।
टिप्पणियाँ