लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण "वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान 2026" से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से गढ़वाल भवन, दिल्ली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी माता उषा सजवाण पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण जोकि  गढवाल भवन के काय॔कारणी सदस्य भी है ने बेटी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।
सम्मान समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं तथा देवेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्यों और समाज के लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि शेवता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने परिश्रम और लगन से परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवतियों को भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। गढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली