हरेला महोत्सव : दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी एवं पर्यावरण गौरव सम्मान 2026 समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अमर संदेश समाचार पत्र पर्यावरण संरक्षण पर एक गोष्ठी और पर्यावरण गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीति से जुड़े लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे कई लोगों को "पर्यावरण गौरव" सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , राज्य आंदोलनकारी हरिपाल रावत , के सी पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों को भी अमर संदेश समाचार पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस पर अवसर पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष लता गुप्ता, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद बछेदी भी इस आयोजन में पहुंचे

अमर संदेश समाचार पत्र के संपादक अमरचंद लगातार कई साल से इस तरह के आयोजन करते आ रहे है। कार्यक्रम में हरेला ओर पर्यावरण पर व्यक्तियों ने हरेला के संदेश को केवल एक पर्व तक सीमित न रखें—प्रकृति संरक्षण को अपने जीवन का संकल्प बनाएं का संकल्प दोहराया और अमर संदेश समाचार पत्र इसी तरह से जागरूकता को फैलाने में अहम योगदान देता रहेगा इस बात का विश्वास जताया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली