बॉली बोनांजा : मनोरंजन,कला और सामाजिक सरोकार का सशक्त मंच

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - बॉली बोनांजा एक उभरती हुई मनोरंजन एवं इवेंट कंपनी है, जो संगीत, कला, फैशन, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का सम्मान करना तथा सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

 पंकज सैनी, बॉली बोनांजा के संस्थापक, गायक एवं संगीतकार हैं। संगीत के प्रति उनकी गहरी रुचि और रचनात्मक सोच बॉली बोनांजा के विभिन्न आयोजनों को एक विशेष पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रियंका चौहान, बॉली बोनांजा की संस्थापक, अभिनेत्री, शास्त्रीय एवं लोक नृत्यांगना तथा समाजसेवी हैं। कला और सामाजिक सेवा के प्रति उनका समर्पण संस्था की गतिविधियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। 
महिलाओं को सम्मान एवं मंच प्रदान करने, कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद एवं विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए सामाजिक पहल करने की दिशा में भी बॉली बोनांजा निरंतर प्रयासरत है। प्रियंका चौहान और पंकज सैनी की संयुक्त सोच और प्रयासों से बॉली बोनांजा एक ऐसे मंच के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, जहां कला और प्रतिभा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समान महत्व दिया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार