मालगुडी एथनिक वियर’ के शोरूम का हुआ उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। गोपालपुरा बाइपास स्थित श्रीगोपाल नगर में मालगुडी एथनिक वियर के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। जयपुर ग्रेटर की पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम के ओनर महेश अग्रवाल, मनु सोमानी, दीपांशु राठी, जोया परगाई सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में बने 4 मंजिला मालगुडी एथनिक वियर शोरूम में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पारंपरिक एवं आकर्षक एथनिक परिधानों की रेंज उपलब्ध कराई गई है। शोरूम में साड़ियां, लहंगे, इंडो वेस्टर्न, सूट्स, शेरवानी तथा अन्य पारंपरिक परिधानों की आकर्षक वैरायटी ग्राहकों को देखने और खरीदने के लिए मिलेगी। 
यहां महिला व पुरुषों की पसंद, पारंपरिक भारतीय परिधानों की खूबसूरती और आधुनिक फैशन के मेल को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। शोरूम के ओनर महेश अग्रवाल ने बताया कि मालगुडी एथनिक वियर का उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक अंदाज और विभिन्न अवसरों के अनुरूप एथनिक वियर के विकल्प उपलब्ध कराना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली