SRIJAN Foundation को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में SRIJAN Foundation एवं इसकी Founder & President एडवोकेट इन्दु तोमर को मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।
फाउंडेशन ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक समूहों एवं आर्मी कैंट क्षेत्र में विद्यार्थियों, युवाओं और आर्मी personnel के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, भावनात्मक समझ, आत्महत्या रोकथाम एवं व्यवहार संबंधी विषयों पर कार्यशालाएँ और संवादात्मक गतिविधियाँ आयोजित कीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 3,000 से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई गई।
समारोह में एडवोकेट इन्दु तोमर ने प्रतियोगिता में ज्यूरी सदस्य के रूप में सहभागिता की। SRIJAN Foundation की ओर से “Messages of Hope” गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आशा, सकारात्मकता और जीवन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से जुड़े संदेश लिखे। फाउंडेशन की प्रोग्राम ऑफिसर सृष्टि शर्मा, वॉलंटियर आउटरीच कोऑर्डिनेटर सूर्या शेखावत एवं वॉलंटियर अंजू भदौरिया ने भी समारोह में उपस्थित रहकर गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।
यह सम्मान SRIJAN Foundation की टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान किए गए प्रयासों एवं जागरूकता कार्यक्रमों को मिली महत्वपूर्ण पहचान है। फाउंडेशन भविष्य में भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक संकोच कम करने और समुदायों में भावनात्मक समझ विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली