आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पर होगी चर्चा

By : Asha Patel
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026 बीएमकॉन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश -विदेश से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे |

आरआईसी में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 6 मार्च को वर्कशॉप के साथ होगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस 7 मार्च से शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस में देश -विदेश के 450 से अधिक बोन कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे है। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे।

कॉन्फ्रेंस में ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों, सर्जन्स, ऑन्कोलॉजिस्ट्स एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों एवं बहु-विषयक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चैयरमैन डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बोन कैंसर के उपचार से संबंधित देश -विदेश में कई तरह के अनुसंधान चल रहे हैं। 

 कई तरह की नवीनतम उपचार पद्धतियों का उपयोग भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल तथा देश विदेश के चुनिन्दा सेंटर्स पर किया जा रहा है। इन अनुसंधान, पद्धतियों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए आईएमएसओएस 2026 बीएमकॉन का आयोजन किया जा रहा हैं। इस मौके पर कॉन्फ्रेंस की उप संरक्षक एंव बीमएमसीएच की मेडिकल डायरेक्टर डॉ गीतांजली अग्रवाल जोशी ने कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अरविन्द ठाकुरिया ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन दो वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। पहली वर्कशॉप पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी पर होगी जिसमें बोन कैंसर की सटीक पहचान से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होगी। दूसरी वर्कशॉप में मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट उपचार पद्धति से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

 पैथोलॉजिस्ट डॉ शशि बंसल, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अजय बापना, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शाह रावत एवं एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ पुष्पलता गुप्ता के निर्देशन में आयोजित होने वाली इन वर्कशॉप में देशभर से विषय विशेषज्ञों के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे और ट्रेनिंग सेशन आयोजित होंगे।

डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल स्पीकर के तौर पर डॉ. रॉब पोलॉक (यूके), डॉ. फिलिप टी. फुनोविक्स (ऑस्ट्रिया), डॉ. विवेक अजीत सिंह (मलेशिया) और डॉ. गुरपाल सिंह (सिंगापुर) से और 150 नेशनल स्पीकर एवं आईएमएसओएस के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष गुलिया भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस में वर्कशॉप और सेशन के साथ ही ई-पोस्टर का भी आयोजन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार