सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में मिला ‘बेस्ट इन शो’ अवॉर्ड


By : Yogesh Bhatt
बार्सिलोना (स्पेन) : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को 'ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स' में ‘बेस्ट इन शो’ के सम्मान से नवाज़ा गया । यह पुरस्कार बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के दौरान दिया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन हर साल 'ग्लोबल मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन' द्वारा किया जाता है, जो मोबाइल उद्योग में बेहतरीन नवाचारों को मान्यता देता है।

‘बेस्ट इन शो’ श्रेणी उन उपभोक्ता उत्पादों को सम्मानित करती है जो तकनीक के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हैं। इसे उद्योग के सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है। 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों, पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी द्वारा चुने जाने के कारण इन डिवाइस को डिजिटल जगत का "गोल्ड स्टैंडर्ड" माना जाता है।

 आयोजित पुरस्कार समारोह में, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा ने 'बेस्ट इन शो' का खिताब जीता। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को यह पुरस्कार उसके उन्नत हार्डवेयर और One UI 8.5 सॉफ्टवेयर के सहज मेल के लिए दिया गया है। इसमें मौजूद 'गैलेक्सी AI' उपयोगकर्ता की जरूरतों को समझते हुए रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाता है और साथ ही सुरक्षा व गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखता है। ये खूबियां मिलकर सबसे सहज मोबाइल एआई अनुभव प्रदान करती हैं।

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला इन-बिल्ट 'प्राइवेसी डिस्प्ले' भी पेश किया गया है, जो डिस्प्ले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह यूज़र्स को अधिक निजी और जीवंत व्यूइंग अनुभव देता है। इसके अलावा, इसमें दिया गया कस्टमाइज़्ड चिपसेट तेज़ गैलेक्सी एआई को पावर देता है, जो मोबाइल अनुभव के नए मानक स्थापित करता है।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 'बेस्ट इन शो' 2026 के जूरी चेयरमैन शॉन कॉलिन्स ने कहा, “इस साल की प्रतियोगिता बेहद कड़ी थी। हम ऐसी तकनीक की तलाश करते हैं जो न केवल नई और प्रभावशाली हो, बल्कि पूरे उद्योग को आगे बढ़ाने की क्षमता भी रखती हो। सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मोबाइल तकनीक की सीमाओं को आगे बढ़ाने और वास्तविक जीवन में उपयोगी समाधान पेश करने के कारण सबसे अलग रहा। विशेष रूप से, इसकी प्राइवेसी से जुड़ी तकनीक आज की डिजिटल जीवनशैली की सबसे बड़ी ज़रूरतों सुरक्षा, व्यक्तिगत स्थान और भरोसे को पूरा करती है।

जूरी पैनल ने यह भी कहा कि 3,000 से अधिक प्रदर्शकों के बीच गैलेक्सी S26 अल्ट्रा अपने उन तकनीकी नवाचारों के कारण अलग नजर आया, जो भविष्य की संभावनाओं को आज ही हकीकत बनाते हैं। पैनल के अनुसार, “मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखाई गई कई तकनीकें भविष्य की झलक दिखाती हैं, लेकिन यह एक ऐसा उत्पाद है जिसका अनुभव उपभोक्ता आज ही कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड