जयपुर चैप्टर को वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर | द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि जयपुर चैप्टर को वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरी क्षेत्र (Northern Region) में श्रेणी ए के अंतर्गत प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ चैप्टर पुरस्कार (Best Chapter Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चैप्टर द्वारा वर्ष भर सदस्य सेवाओं, छात्र विकास, व्यावसायिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, जनसंपर्क एवं संस्थागत गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान जयपुर के टोंक रोड स्थित रॉयल आर्चिड होटल में आयोजित उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) की वार्षिक सभा (Annual General Meeting) में प्रदान किया गया। जयपुर चैप्टर की ओर से यह पुरस्कार चैप्टर के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) सीएमए हरेंद्र कुमार पारीक ने प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर जयपुर चैप्टर ने सभी प्रबंध समिति सदस्यों, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, सदस्यों, विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा चैप्टर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। सभी के मार्गदर्शन, सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण से ही चैप्टर को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली