केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरने प्रदर्शन आयोजित किया गए।
देश में नीट परीक्षा के पेपर सहित डेढ़ सौ से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय कर इस्तीफा लेने की बजाय केंद्र सरकार द्वारा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक दिल्ली में लाठीचार्ज किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा ना तो संसद में, ना ही अन्य किसी स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेतृत्व में जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए विशाल प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान,
विधायक घनश्याम महर, जाकिर हुसैन गैसावत, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक गंगा देवी, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. अर्चना शर्मा , पुष्पेंद्र भारद्वाज, आर आर तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार