जोहर यूनिवर्सिटी रामपुर क्या इस लिए ढहा दी जाएगी कि यूपी सरकार में सालों मंत्री रहे आज़म खान ने बनवाई है

० आशा पटेल ० 
लखनऊ | जाने माने इस्लामिक स्कॉलर विद्वान मौलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को पत्र लिख कर मांग की है | उन्होंने कहा कि क्या इतनी बड़ी जोहर यूनिवर्सिटी इस लिए ढहा दी जाएगी की उत्तर प्रदेश सरकार में सालों मंत्री रहे आज़म खान ने बनवाई है ?
उन्होंने कहा है कि दरअसल जोहर यूनिवर्सिटी भारत कीऔर उत्तर प्रदेश की बड़ी संपत्ति है और भारत की ही रहेगी ये भारत के युवाओं के ख्वाबों की ताबीर है। उनका कहना है कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश को हर समाज के इल्म व हुनर , ज्ञान व आस्था का केंद्र कहा जाता है। मोलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी का कहना है कि सरकार व पार्टियों और नेताओं के बीच आपस में मत भेद मनमुटाओ ज़रूर हो सकता है लेकिन यह सब भी लोकतंत्र को और मज़बूत करने वाला कहा जा सकता है।
किसी से पर्सनल या व्यक्तिगत तौर पर इख्तिलाफ व उनसे गुस्सा और नाराज़ होने का मतलब कतई यह नहीं होना चाहिए कि अगर उस ने मंदिर ,मस्जिद, स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवाई है तो उसे ढहा दिया जाए।
बल्कि होना यह चाहिए की जौहर यूनिवर्सिटी को सरकार अपने नियम अनुसार , अपने हिसाब से भी शिक्षा का रिसर्च सेंटर और ज्ञान का बड़ा संस्थान बना सकती है देश के छात्र - छात्राओं व युवा पीढ़ी को सरकार चाहे तो बहुत कुछ मिल सकता है।
जौहर यूनिवर्सिटी उस शख्सियत के नाम पर है जिन्होंने और उनके पूरे घर परिवार ने देश की आज़ादी में अपनी जानें दीं | सालों जेलों में रहे मौलाना जौहर अली उनके भाई मौलाना शौकत अली ने देश के लिया अपना सब कुछ क़ुर्बान कर दिया था और उन्ही स्वतंत्रता सेनानियों की याद में जोहर यूनिवर्सिटी बनाई गई है। उनका कहना है कि सी एम योगी आप इस यूनिवर्सिटी को देश के युवाओं के लिए उनकी शिक्षा का बड़ा संस्थान केंद्र बना सकते हैं।
अगर जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना में कहीं कोई कमी रह गई हो तो योगी जी आप अगर चाहें तो वो कमी दूर हो सकती है। सी एम योगी बनी बनाई यूनिवर्सिटी कॉलेज को ढहा देना मसले का हल नहीं हो सकता है। मौलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी ने सी एम आदित्य नाथ योगी से नम्रतापूर्वक गुज़ारिश करते हुए कहा की इस मसले पर गंभीर होकर सोचें। वरना आने वाली पीढ़ियों में निराशा व नाउम्मीदी फेल सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार