हिन्दी माह का केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में उद्घाटन
० योगेश भट्ट ०
नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी माह-2026 का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रो. काशीनाथ न्योपाने निदेशक,प्रकाशन विभाग ,प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता ,शैक्षणिक , प्रो. सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति, श्रीसोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात तथा प्रो मधुकेश्वर भट्ट , कुलपति के विशेष कार्याधिकारी तथा प्रो अजय कुमार मिश्रा, राज भाषा प्रभारी अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया ।अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता , राजभाषा एवं विधि ,डा शुक्ला मुखर्जी , पूर्व परियोजना अधिकारी , जगन्नाथ झा , केन्द्रीय सहायक जन सूचना अधिकारी ,श्रीमती निधि परसरिया, संविदा सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को स्मरणीय बनाया । अरुण कुमार विद्यार्थी ने कार्मिकों को हिंदी माह-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी ।प्रो. काशीनाथ न्योपाने ,प्रकाशन विभाग ने देश के लिए हिन्दी के महत्त्व पर प्रकाश डाला , प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि आज जिसे अपनी भाषा पर अधिकार है ,सत्ता भी उसी के पास होती है , प्रो. सुकांत कुमार सेनापति ने कहा कि हिन्दी के विकास के साथ क्षेत्रीय भाषा का भी विकास होना चाहिए । प्रो अजय कुमार मिश्रा ने हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि भारत में सर्वाधिक हिंदी बोली जाने वाली भाषा है ।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपत प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी तथा प्रो. रा.गा.मुरली कृष्ण, कुलसचिव ने हिंदी माह पर सभी अधिकारियों तथा कर्मयोगियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है । कुलपति प्रो वरखेडी ने कहा है कि अपने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में पूर्ण उत्साह से प्रतिभागिता करें और हम सभी सरकारी कार्यों का निष्पादन संघ की राजभाषा हिंदी में कर अपने संवैधानिक उत्तरदायित्वों का सत्यनिष्ठा से निर्वहन करें ।

टिप्पणियाँ