जयपुर के साई गिरिधर बने फाड़ा के 38वें अध्यक्ष : ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली , भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग की राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने साई गिरिधर को वर्ष 2026-28 के लिए फाडा का 38 वां अध्यक्ष नियुक्त किया । यह निर्णय 62वीं वार्षिक आम सभा के बाद आयोजित 323वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में लिया गया।
साई गिरिधर जयपुर, राजस्थान स्थित साइशा मोटर्स प्रा लि के प्रबंध निदेशक हैं। उनके समूह के पास स्कोडा, वोल्वो कार्स, JSW MG मोटर तथा MG Select की डीलरशिप्स हैं। ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले गिरिधर ने अपनी यात्रा वर्ष 1995 में जयपुर में डेवू मोटर्स की डीलरशिप से शुरू की थी। वे पिछले 10 वर्षों से राजस्थान अधिकृत मोटर एसोसिएशन के सचिव हैं और एक दशक से अधिक समय से फाड़ा से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने से पहले वे चार वर्षों तक फाड़ा राजस्थान के राज्य अध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 2026-28 के लिए अमर जतिन शेट, प्रबंध निदेशक, ग्रुप शमन (होंडा कार्स, वोक्सवैगन और ट्रायम्फ के डीलर), मुंबई, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदीप अग्रवाल, मैनेजिंग पार्टनर,ओएमजी ग्रुप (हीरो मोटोकॉर्प एवं एथर के डीलर), ओडिशा, को सचिव नियुक्त किया गया। भारत कुमार चोरड़िया, प्रबंध निदेशक, खिवराज मोटर्स प्रा लि, चेन्नई, को कोषाध्यक्ष चुना गया।
फाडा ने अपने निवर्तमान अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में संगठन ने उद्योग सुधारों को आगे बढ़ाने और देशभर के ऑटो डीलरों की आवाज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की जब फाड़ा ने अपने 60 वर्ष पूरे किए थे, तब मैंने कहा था कि हमारा लक्ष्य संगठन की नींव को मजबूत करना और ऑटोमोबाइल डीलरों की भूमिका को सशक्त बनाना है। 62वें वर्ष में मुझे विश्वास है कि हमने यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
मैं पूर्ण विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी साई गिरिधर को सौंप रहा हूँ। पिछले छह वर्षों में उनके साथ काम करते हुए मैंने उनकी क्षमता को निकट से देखा है। मुझे विश्वास है कि डीलर समुदाय उनके नेतृत्व में और अधिक सशक्त होगा। भारत की विकास गाथा आगे भी रिटेल काउंटर पर लिखी जाती रहेगी। साईं गिरिधर ने कहा “मैं फाडा का नेतृत्व करने की इस जिम्मेदारी को विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ।
अगले दो वर्षों के लिए मेरा संकल्प है कि चाहे डीलर का आकार, ब्रांड या भौगोलिक स्थिति कुछ भी हो, हर डीलर यह महसूस करे कि फाडा उसका प्रतिनिधित्व करता है और उसके साथ खड़ा है। हम सामूहिक रूप से ओइएम और डीलरों के संबंधों को मजबूत करेंगे, डीलरशिप्स की व्यवहार्यता और लाभप्रदता को बेहतर बनाएंगे तथा आने वाले परिवर्तनों के लिए अपने व्यवसायों को तैयार करेंगे।

मैं चाहता हूँ कि आज किसी डीलरशिप में प्रवेश करने वाला युवा इसे केवल नौकरी नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल रिटेल में एक दीर्घकालिक करियर और भविष्य के रूप में देखे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकृत ऑटोमोबाइल डीलर को केवल सप्लाई चेन की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि ग्राहक की मोबिलिटी यात्रा में विश्वास के पहले बिंदु के रूप में पहचाना जाए। ऑटोमोबाइल रिटेल का भविष्य अपने आप नहीं बनेगा, हम सभी मिलकर उसका निर्माण करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली