ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन ने उद्यमियों को बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली ! रेल आडिटोरियम रेल म्युजिअम चाणक्यपुरी में लघु उद्योग दिवस के अवसर पर व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य उपलब्धि के लिए व्यापारियों के हित में कार्य कर रही सामाजिक संस्था ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन ने उद्यमियों को बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, मेयर निर्मला साहु, संदीप मारवाह,

 पूर्व आईएएस अमिताभ राजन, पूर्व आईआरएस संजय शरण, पूर्व एलाईड आईएएस अनिल सक्सेना, पूर्व अवर सचिव गृह मंत्रालय आर के श्रीवास्तव, पूर्व भारत सरकार अधिकारी नमिता राकेश आदि उपस्थित थे ! उपस्थित अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुशील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार सोनी एवं इवेंट आर्गेनाइजर राजा तालुकदार ने किया ! सम्मानित होने वाले वाले उद्यमियों में ए के सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, मेघनाथ सहनी, अभिजीत श्रीवास्तव, प्रभात रमण, देवेंद्र सिंह, इरशाद आलम रिज़वी, आशीष श्रीवास्तव, आदित्य राज माहेश्वरी सहित 25 उद्यमियों को बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया !
फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार सोनी ने बताया व्यापारियों के हित में कार्य कर रही हमारी संस्था ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों द्वारा किसी भी समस्या से निजात दिलाने एवं व्यापारियों की अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार व अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय समझौतों को अंजाम देने हेतु आज यह संस्था काफी सजग है एवं समय समय पर व्यापारियों को सम्मानित करते हैं !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली